EZONE vs NEZONE: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन को मिली पारी और 210 रनों से बड़ी जीत, शाहबाज अहमद बने हीरो

EZONE vs NEZONE: दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत हो चुकी है. जहां पर पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर सितारों से सजी ईस्ट जोन की टीम ने बहुत ही आसानी के साथ पारी और 210 रनों से नॉर्थ ईस्ट जोन को हरा दिया है.

East Zone vs North East Zone

दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की ईस्ट जोन (Pic Credit- Vaibhav Sooryavanshi X)

EZONE vs NEZONE: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल 1 में ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिली. जहां पर नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसे गलत साबित करते हुए ईस्ट जोन की टीम ने 112.5 ओवरों में 467 रन बनाए. जिसके जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में 42.5 ओवर खेलकर 111 रनों पर सिमट गई. जिसके बाद दूसरी पारी में ने फॉलोऑन खेलते हुए 146 रन ही बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम मुकाबला पारी और 210 रनों से हार गई. जिसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. 

विज्ञापन

शाहबाज अहमद ने बल्ले से किया कमाल 

ईस्ट जोन की टीम को टॉस हारने के बाद अच्छी शुरुआत भी नहीं मिली. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं अभिमन्यु ईश्वरन ने भी सिर्फ 15 रन ही जोड़े. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए कुमार कुशाग्र ने 55 रन बनाए. वहीं सुदीप कुमार घरामी ने 146 रन बनाए. कप्तान ईशान किशन हालांकि सिर्फ 4 रन ही बना सके. जिसके बाद शाहबाज अहमद ने 167 रनों की पारी खेलकर मैच को ईस्ट जोन की तरफ मोड़ दिया. अंत में अनुकूल रॉय ने भी 37 रन बनाकर शाहबाज का साथ दिया. जिसके कारण ही ईस्ट जोन की टीम 112.5 ओवरों में 467 रन पाई. नॉर्थ ईस्ट जोन के लिए आकाश चौधरी और फ़ेरोइजाम जोतिन ने 3-3 विकेट हासिल किए. बिश्वोरजित कोंथौजम को 2 विकेट मिले. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने गेंद के साथ किया कमाल 

नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. उनकी टीम पहली पारी में सिर्फ 111 रनों पर ही सिमट गई. नॉर्थ ईस्ट जोन का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर लंबे समय तक नहीं टिक सका. वहीं ईस्ट जोन की टीम के लिए अभिजीत के सरकार ने 5 विकेट हासिल किए. वहीं उनका साथ देते हुए शाहबाज अहमद ने भी 3 विकेट झटके. जिसके कारण ही ईस्ट जोन की टीम ने फॉलोऑन देने का फैसला किया. 

विज्ञापन

दूसरी पारी में भी नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम मैदान पर समय नहीं बिता सकी और 146 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही ईस्ट जोन की टीम को पारी और 210 रनों से शानदार जीत मिली. दूसरी पारी में ईस्ट जोन की टीम के लिए अनुकूल रॉय ने 5 विकेट हासिल किए. वहीं उनका साथ देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसी के साथ ही ईस्ट जोन की टीम ने अब दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ