Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है. जहां पर 15 साल के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं. सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मुकाबले में बहुत ही कमाल की पारी खेली है. इस अहम मुकाबले में अर्धशतक जड़कर सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. इसी के साथ उन्होंने 57 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. सूर्यवंशी को इस मुकाबले में घरेलू क्रिकेट के दिग्गज अभिमन्यु ईश्वरन से भी अच्छा सहयोग मिला है.
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 42 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया. इसी के साथ वो दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव ने ये कारनामा 15 साल 157 दिन की उम्र में किया है. उससे पहले ये रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम दर्ज था. उन्होंने 1969 में सिर्फ 16 साल 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए अर्धशतक जड़ा था. ऐसे में वैभव ने अब इतिहास रच दिया है.
सूर्यवंशी ने इस पारी में 81 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली. वो हर्ष दुबे के खिलाफ छक्का जड़ने के प्रयास में नर्वस नाइंटीज का शिकार बन गए. अपनी इस पारी में वैभव ने 7 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के जड़े. वैभव जब तक मैदान पर दिखे, तब तक सेंट्रल जोन के सभी गेंदबाज दबाव में नजर आ रहे थे. हालांकि सारांश जैन ने 40 के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी से गलती कराई थी, लेकिन यश राठौड़ ने आसान सा कैच छोड़कर उन्हें जीवनदान दे दिया. जिसका फायदा सूर्यवंशी ने उठाकर 52 रन और जोड़ दिए.
अभिमन्यु ईश्वरन को भी मिला वैभव का साथ
सलामी बल्लेबाज में वैभव सूर्यवंशी का साथ घरेलू क्रिकेट के दिग्गज अभिमन्यु ईश्वरन दे रहे थे. ईश्वरन ने भी लंच ब्रेक तक नाबाद 58 रन बनाकर खेल रहे हैं. वैभव के साथ खेलते हुए उन्होंने लगातार स्ट्राइक रोटेट किया और ज्यादातर समय सूर्यवंशी को ही स्ट्राइक पर रखा. जिसके कारण ही इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 161 रनों की बेहद शानदार पार्टनरशिप हुई. जिसके कारण ही फिलहाल इस मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम बहुत आगे निकल गई है.
ये भी पढ़ें: शेर-ए-पंजाब T20 लीग के पहले मैच में अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक
वहीं सेंट्रल जोन की टीम दबाव में नजर आ रही है. पहली पारी में सेंट्रल जोन की टीम ने 266 रन बनाए हैं. वहीं जवाब में दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक ईस्ट जोन की टीम ने 31 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 183 रन बना लिए हैं. पहली पारी में वो सिर्फ 83 रनों से ही पीछे नजर आ रही है. ईस्ट जोन के पास पहली पारी में बड़ी लीड हासिल करने का सुनहरा मौका है.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में इन 15 खिलाड़ियों को इंडिया B टीम में मिल सकता है मौका
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
33 mins agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
59 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
1 hr agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 hr agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
3 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
3 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines