Suryakumar yadav: टीम इंडिया बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है, लेकिन सूर्या फिलहाल टीम इंडिया के साथ नहीं हैं। वह घरेलू क्रिकेट रणजी में मुंबई के लिए खेल रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले सूर्या ने अपनी बैटिंग से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। सूर्या ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे भी किए।
आप बैटिंग से पहले कोई ‘टोटका’ करते हैं?
जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि क्या आप बैटिंग से पहले कोई ‘टोटका’ करते हैं? इस पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है, मैं डगआउट के आसपास बैठकर पूरा गेम देखता रहता हूं। उस दौरान मैं इधर-धर कुछ भी नहीं देखता। मैं अपने आसपास लगे टीवी सेट को भी नहीं देखता। मुझे बैटिंग के लिए क्रीज पर उतरने से पहले वॉर्मअप करना पसंद है।
और पढ़िए – BBL 2022: Alex Hales ने 1 कदम निकालकर जड़ दिया तूफानी छक्का…देखें VIDEO
क्रीज पर पहुंचने से पहले वार्म अप करना नहीं भूलते सूर्या
सूर्यकुमार यादव ने अपनी गेम प्लान बताते हुए कहा कि ‘जब मैं बैटिंग के लिए जाता हूं तब मैं हमेशा तेज दौड़ता हूं, मैं बस यही चीज एक करता हूं, हर दूसरी गेंद पर मैं स्ट्रेच करता हूं। इसके पीछे की वजह यह है कि जब मैं क्रीज पर जाऊं तो मेरे पैर आराम से चलने लगें, अगर मैं पहली गेंद पर तीन रन लेना चाहूं, क्रीज पर पहुंचने से पहले आपको वॉर्मअप करना बेहद जरूरी है।’
और पढ़िए – 48 साल की उम्र में Misbah Ul Haq ने खड़े-खड़े ठोक डाला खतरनाक छक्का, देखें VIDEO
सूर्यकुमार यादव के नाम रहा साल 2022
सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2022 बेहद शानदार रहा। उन्होंने इस साल 31 टी20 पारियों में लगभग 190 के स्ट्राइक रेट से कुल 1164 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्यकुमार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने। साल 2022 में सूर्या के बल्ले से 2 शतक और 9 अर्धशतक निकले।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
49 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
3 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
4 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
4 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
5 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines