Dinesh Karthik Virat Kohli: विराट कोहली के लिए यह साल उतार-चढ़ाव भरा कहा जा सकता है, क्योंकि साल की शुरुआत में विराट अपने फॉर्म को लेकर जूझते नजर आए, लेकिन साल के आखिर तक उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली। वहीं टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है।
और पढ़िए – ‘मैं उनकी बराबरी…’ Suryakumar Yadav ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कह दी दिल छू लेने वाली बात
पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की पारी सर्वश्रेष्ट
दिनेश कार्तिक ने टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई विराट कोहली की 82 रनों की पारी को साल 2022 की बेस्ट पारी बताया है, DK का कहना है कि उनके हिसाब से यह विराट कोहली की साल 2022 की सबसे शानदार पारी है। कार्तिक ने कहा कि अगर 2022 की सबसे अच्छी पारियों की बात की जाए तो विराट की यह पारी उसमें सबसे शानदार है।
बता दें कि विराट कोहली ने जब पाकिस्तान के खिलाफ यह पारी खेली थी, तब दिनेश कार्तिक ने भी कुछ देर उनके साथ बैटिंग की थी, जबकि बाद में उन्होंने यह पारी स्डेंट में बैठकर देखी थी, ऐसे में दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि 2022 की यह सबसे अच्छी पारी उन्हें लगी। दिनेश कार्तिक ने यह बात एक सवाल के जवाब में कही है।
और पढ़िए – ‘चयन को सही साबित किया’, चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी ने की Sarfaraz Ahmed की विशेष तारीफ
इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच हुआ था, जिसमें विराट कोहली ने 82 रनों की शानदारी पारी खेलकर टीम इंडिया को जिताया था। एक वक्त टीम इंडिया टारगेट का पीछा करते हुए 31 रन पर 4 विकेट गवां चुकी थी, लेकिन बाद में विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को मैच जिता दिया था। विराट ने 53 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए थे और आखिरी ओवर तक बैटिंग करते हुए पाकिस्तान को हरा दिया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines