हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? दिनेश कार्तिक ने किया रोहित शर्मा का खुला समर्थन

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान को लेकर काफी चर्चा चल रही है क्योंकि हार्दिक पांड्या ट्रेड होकर किसी अन्य फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं. अब दिनेश कार्तिक ने कहा है कि मुंबई को रोहित शर्मा को दोबारा कप्तानी दे देनी चाहिए.

विज्ञापन
रोहित को मिला कार्तिक का समर्थन (Photo: ANI)

Rohit Sharma: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. कुछ हफ्ते पहले महेला जयवर्धने ने हेड कोच पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच बनाया. सबसे ज्यादा हलचल तो नए कप्तान को लेकर चल रही है. IPL 2026 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था.

हार्दिक अभी टीम के साथ बने हुए हैं लेकिन खबरों के मुताबिक वो ट्रेड होकर किसी अन्य फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं. इस चीज की पूरी संभावनाएं बन रही हैं. पोलार्ड कोच बन गए हैं तो रोहित शर्मा के दोबारा कप्तान बनने की खबरें भी सामने आने लग गई हैं. कहा जा रहा है कि फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित को टीम की कमान दे सकती है. पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने तो इस पर मुहर लगा दी है. वो पूरी तरह से रोहित के समर्थन में हैं. उनका कहना है कि रोहित को दोबारा कप्तान बनाना चाहिए.

दिनेश कार्तिक ने रोहित को बताया सफल कप्तान

दिनेश कार्तिक का कहना है कि रोहित शर्मा के पास काफी अनुभव है और वो एक बार फिर टीम को टॉप पर ले जा सकते हैं. उन्होंने साफ किया है कि अगर मुंबई इंडियंस रोहित को कप्तान बनाती है तो ये बिल्कुल भी गलत फैसला नहीं होगा. क्रिकबज से बात करते हुए कार्तिक ने मुबंई के नए कप्तान को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि मुंबई नए कप्तान की तलाश में है. बस कुछ समय बाद इसका ऐलान किया जा सकता है. रोहित शर्मा क्यों कप्तान नहीं बन सकते हैं? वो टीम के लिए सबसे सफल कप्तान रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी के साथ रोहित को भी कप्तानी में सफलता मिली है. ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. अगर मुबंई दोबारा रोहित के पास जाती है तो इसमें कोई गलत बात नहीं होगी.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, टीम मैनेजमेंट के कदम पर जताई खुशी

‘रोहित शर्मा एकदम सही विकल्प’

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा, “रोहित शर्मा के पास अनुभव की कमी नहीं है. वो सफल कप्तानों में से एक हैं. वो टीम के साथ हैं तो उनकी सेवा लेने में क्या दिक्कत है? उनका इस्तेमाल किया जाना चाहिए. उनके पास काबिलियत है. वो अच्छे कप्तान रहे हैं. वो मुंबई की कप्तानी के लिए एकदम सही विकल्प हैं.” वैसे रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को काफी सफलता मिली है. टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. 2024 में मुंबई ने हार्दिक को नया कप्तान बनाया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: INDW vs ZIMW: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक, टीम इंडिया का विशाल स्कोर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola