Yashasvi Jaiswal: हाल ही में भारतीय टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था. वहां पर टीम इंडिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली. भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की. कोलंबो में हुए दूसरे टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो काफी चर्चा में रहे थे. दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिली. बात इतनी बिगड़ गई थी कि दोनों के ऊपर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भी ठोक दिया गया था. इस बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा कि मैदान पर असल में क्या हुआ था. अब टीम इंडिया के खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि दोनों के बीच क्या बात हुई थी.
ध्रुव जुरेल ने क्या कहा?
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को ध्रुव जुरेल ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर जुरेल ने यशस्वी और फर्नांडो के बीच हुई लड़ाई को लेकर कहा, “आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल आराम से पवेलियन की तरफ जा रहे थे. असिथा फर्नांडो लगातार उन्हें गालियां दे रहे थे. इस पर जायसवाल ने अपने रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा कि आपने मेरा विकेट लिया है, आप नॉर्मल आक्रामकता दिखा सकते हो, लेकिन मुझे गाली नहीं दे सकते हो. जायसवाल ने खुद मुझे बताया कि विकेट लेने के बाद फर्नांडो लगातार उन्हें गालियां कर रहे थे.”
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी, देखें आंकड़े
जुरेल ने की यशस्वी की तारीफ
आकाश चोपड़ा ने कहा कि यशस्वी जायसवाल बहुत जोशील हैं और उन्हें उकसाना नहीं चाहिए. इस पर जुरेल ने कहा, “जायसवाल कभी भी खुद से उकसावा किसी को नहीं देंगे. मैंने कभी भी उन्हें ऐसा करते हुए नहीं देखा है. उनका फोकस हमेशा गेम पर होता है. वो हमेशा अपनी बल्लेबाजी के बारे में सोचते हैं. अगर आप उन्हें उकसाएंगे तो फिर वो पलटवार जरूर करेंगे. उनकी हमेशा इस तरह की रणनीति रही है.”
17वें ओवर में बिगड़ा था मामला
ये पूरा मामला टीम इंडिया की पहली पारी के 17वें ओवर में हुआ था. फर्नांडो ने जायसवाल का विकेट लेकर खूब जश्न मनाया था. जायसवाल आउट होकर जा रहे थे लेकिन फर्नांडो की खराब हरकतों की वजह से उन्हें पीछे मुड़ना पड़ा. फर्नांडो को यशस्वी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया. जायसवाल लगभग अपना सिर फर्नांडो को मारने वाले थे. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया. दोनों के बीच हुआ विवाद काफी चर्चा में रहा था. दोनों को इसकी सजा भी दी गई थी. आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों को अनुच्छेद 2.12 का दोषी माना था.
ये भी पढ़ें: जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
36 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
57 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines