वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी, देखें आंकड़े

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. विंडीज के खिलाफ कुछ भारतीय खिलाड़ियोंं का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. आइए आपको बताते हैं कि किन क्रिकेटर्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

India vs West Indies
1 / 6
विंडीज के खिलाफ इन खिलाड़ियों ने बनाए रन (Image: Instagram/virat.kohli)

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. 27 सितंबर को पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में होगा. टीम इंडिया के खिलाड़ी सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. दूसरा मुकाबला 30 सितंबर यानी बुधवार को होने वाला है. ये मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 3 अक्टूबर यानी शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में होगा. दोनों देशों के बीच हमेशा तगड़ी टक्कर रही है. कई रोमांचक मुकाबले भी खेले गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि किन भारतीय खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली का दमदार प्रदर्शन

विराट कोहली का दमदार प्रदर्शन2 / 6

वनडे में विराट कोहली ने सभी देशों के खिलाफ खूब रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर विराट का नाम है. उनका रिकॉर्ड विंडीज के खिलाफ शानदार रहा है. कोहली ने पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ 2009 में खेला था. वो अब तक विंडीज के खिलाफ 43 वनडे खेल चुके हैं. उनके नाम 2261 रन दर्ज हैं. वो 9 शतक और 11 अर्धशतक भी वेस्टइंडीज के खिलाफ लगा चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 157 रनों का रहा है. (Image: Instagram/virat.kohli)

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा

दूसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा3 / 6

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने 37 मैचों की 35 पारियों में 1613 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 162 रनों का रहा है. उन्होंने 3 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित का औसत 57.60 का रहा है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने कितनी बड़ी पारियां खेली हैं. (Image: Instagram/rohitsharma45)

सचिन तेंदुलकर हैं तीसरे नंबर पर

सचिन तेंदुलकर हैं तीसरे नंबर पर 4 / 6

सचिन तेंदुलकर का वनडे में सभी देशों के खिलाफ दबदबा रहा है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उपयोगी पारियां खेली हैं. सचिन ने 39 मैचों की 39 पारियों में 1573 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 141 रनों का रहा है. उन्होंने 4 शतक और 11 अर्धशतक विंडीज के खिलाफ जड़े हैं. सचिन का औसत 52.43 का रहा है. सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1991 में पहली बार खेला था. (Image: Instagram/sachintendulkar)

विज्ञापन

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़5 / 6

इस खास लिस्ट में राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 मैचों की 38 पारियों में 1348 रन बनाए हैं. उन्होंने तीन शतक और आठ अर्धशतक जड़े हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबार 109 रनों का रहा है. द्रविड़ का विंडीज के खिलाफ औसत 42.12 का रहा है. 1997 में द्रविड़ ने पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. (Image: Instagram/rahuldravidofficial)

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली6 / 6

सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच 1992 में खेला था. उन्होंने 27 मैचों की 27 पारियों में कुल 1142 रन बनाए हैं. वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. गांगुली ने विंडीज के खिलाफ एक भी शतक नहीं लगाया है. उनके नाम 11 अर्धशतक दर्ज हैं. उनका बेस्ट स्कोर 98 रनों का है. उनका औसत 47.58 का रहा है. (Image: Instagram/souravganguly)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन