जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने 69 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने टी20 और वनडे को मिलाकर 10 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ बटलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Jos Buttler

जोस बटलर ने किया कमाल (Image: Instagram/josbuttler)

Jos Buttler: इंग्लैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. आए दिन वो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. वैसे जो रूट ने भी खूब कहर ढाया है. वो टेस्ट में कारनामे कर रहे हैं. व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से बटलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर 10 हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. रूट भी इस उपलब्धि को अभी तक हासिल नहीं कर पाए हैं. बटलर ने वनडे और टी20 में खूब रन बनाए हैं. कई सालों से वो अपनी टीम के लिए उपयोगी पारियां खेल रहे हैं.

विज्ञापन

जोस बटलर का शानदार करियर

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जोस बटलर ने 69 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 5 सिक्स जड़े. इस पारी की बदौलत उन्होंने इतिहास रच दिया. बटलर ने 204 वनडे मैचों में अभी तक 5678 बनाए हैं. उनका औसत 39.15 और स्ट्राइट रेट 115.54 का रहा है. उन्होंने 11 शतक और 30 अर्धशतक भी लगाए हैं. 162 उनका बेस्ट स्कोर रहा है. वहीं टी20 में वो 163 मैचों में 4384 रन बना चुके हैं. उन्होंने 2 शतक और 30 अर्धशतक टी20 इंटरनेशनल में जड़े हैं.

विज्ञापन

वनडे और टी20 को मिलाकर उन्होंने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं. बटलर इंग्लैंड के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन भी हैं. बटलर अब तक व्हाइट बॉल क्रिकेट में 367 मैचों में कुल 10062 रन बना चुके हैं. उनसे पहले इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज ने ये आंकड़ा पार नहीं किया है. बटलर का टेस्ट करियर ज्यादा खास नहीं रहा है. 57 टेस्ट मैचों में वो 2907 रन ही बना पाए हैं. उनका औसत 31.95 का रहा है.

विज्ञापन

इंग्लैंड को जीत नहीं दिला पाए बटलर

इंग्लैंड को दूसर वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ 16 रनों से हार मिली. दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया. एक वक्त इंग्लैंड जीत के करीब थी लेकिन अंतिम 10 ओवरों में पूरा गेम पलट गया. श्रीलंका की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से कप्तान कुसल मेंडिस ने 121 रनों की जबरदस्त पारी खेली. कमिंदु मेंडिस ने भी 54 रनों की पारी खेली. पवन रथनायके ने 48 रनों का योगदान दिया.

322 रनों का पीछा कर रही इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही. टॉम बेंटन और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की. दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए. आखिरी 10 ओवरों में इंग्लैंड को जीत के लिए 63 रन बनाने थे और उनके साथ हाथ में पांच विकेट थे. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की और 305 रनों पर ही रोक दिया. जोस बटलर ने 69 रन बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लालगे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 10 ओवर में 49 रन दिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ