Devdutt Padikkal Incredible Inning: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू हो रही है. 3 जनवरी 2026 को टीम इंडिया के 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान हुआ. घरेलू क्रिकेट में देवदत्त पडिक्कल लगातार धमाल मचा रहे हैं और विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 5 मैचों में 4 शतक जड़ दिए थे. लग रहा था कि इसके बाद वनडे कप्तान शुभमन गिल और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर के लिए उन्हें इग्नोर करना मुश्किल होगा. हालांकि, इस RCB प्लेयर को तगड़े प्रदर्शन के बावजूद स्क्वाड में जगह नहीं मिली. अब उन्होंने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेल सिलेक्टर्स को करारा जवाब दिया.
देवदत्त पडिक्कल ने राजस्थान के खिलाफ उड़ाया गर्दा
देवदत्त पडिक्कल का टीम इंडिया के सिलेक्शन से इग्नोर होने के बाद भी आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है. कर्नाटक के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने राजस्थान के गेंदबाजों की हालत बिगाड़ दी. विराट कोहली के साथ IPL में तहलका मचाने वाले पडिक्कल एक और शतक की तरफ बढ़ रहे थे.
मानव सुथार की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में वो क्लीन बोल्ड हो गए. 82 गेंदों में 91 रन की उनकी पारी खत्म हो गई. उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के जड़े. पडिक्कल लगातार अच्छा प्रदर्शन करके ये बताने का प्रयास कर रहे हैं कि सिलेक्टर्स को उन्हें टीम इंडिया में वापस लाने के बारे में सोचना होगा. उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी मैच 2021 में खेला था.
ये भी पढ़ें:- 1 ओवर में 34 रन… IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे बल्लेबाज ने मचाई तबाही, भारतीय मूल के कप्तान को जमकर धोया
पडिक्कल का विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में प्रदर्शन
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन में देवदत्त पडिक्कल ने अब तक 6 मैचों में हिस्सा लिया है और वो 605 रन बनाने में सफल हुए हैं. मौजूदा टूर्नामेंट में उनका औसत 100.83 का है और वो 4 शतक और एक अर्धशतक जड़ चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 103.41 का है, जो वनडे के हिसाब से बेहतरीन है. नीचे उनके सभी मैचों के स्कोर हैं:
- 147 रन (118 गेंद) vs झारखंड (अहमदाबाद)
- 124 रन (137 गेंद) vs केरल (अहमदाबाद)
- 22 रन (12 गेंद) vs तमिलनाडु (अहमदाबाद)
- 113 रन (116 गेंद) vs पुडुचेरी (अहमदाबाद)
- 108 रन (120 गेंद) vs त्रिपुरा (अहमदाबाद)
- 91 रन (82 गेंद) vs राजस्थान (अहमदाबाद)
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले 21 साल के खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान रॉयल्स की चमकी किस्मत!
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
45 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines