IPL 2026 से पहले 21 साल के खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान रॉयल्स की चमकी किस्मत!

Aman Rao Smashed Double Hundred: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में लगातार युवा खिलाड़ी प्रभावित कर रहे हैं. अब हैदराबाद के 21 साल के बल्लेबाज अमन राव ने अपने प्रदर्शन ने तबाही मचा दी है. उन्होंने बंगाल के खिलाफ मैच में दोहरा शतक जड़ दिया. IPL 2026 से पहले उन्होंने अपनी बेहतरीन फॉर्म दिखाई है. राजस्थान रॉयल्स के लिए ये अच्छी खबर है.

IPL 2026 Aman Rao

अमन राव ने जड़ा दोहरा शतक

Aman Rao Smashed Double Hundred: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 21 साल के युवा बल्लेबाज ने तबाही मचा दी. हैदराबाद के अमन राव ने ओपनिंग करते हुए अंत तक बल्लेबाजी की और 200 रन बनाए. IPL 2026 की शुरुआत से कुछ महीनों पहले उनका अच्छी फॉर्म में रहना राजस्थान रॉयल्स के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है. अमन राव के प्रदर्शन के दम पर हैदराबाद की टीम 352 रन का बड़ा स्कोर अर्जित करने में सफल रही. उन्होंने अपनी इस पारी में कुल 25 बाउंड्री लगाई.

विज्ञापन

अमन राव ने जड़ा दोहरा शतक

हैदराबाद और बंगाल के बीच विजय हजारे ट्रॉफी में मैच चल रहा है. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और अमन राव ने बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया. अमन को राहुल सिंह गहलौत और कप्तान तिलक वर्मा का बढ़िया साथ मिला. इन दोनों के आउट होने के बाद प्रगनय रेड्डी के साथ उनकी साझेदारी हुई. अमन राव ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा और वो अंत तक टिके रहे.

विज्ञापन

वो 153 गेंदों में 194 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. पारी की आखिरी गेंद पर अमन ने आकाश दीप की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा और दोहरा शतक पूरा किया. 154 गेंदों में उन्होंने 200 रन जड़े. उनकी इस पारी में 12 चौके और 13 छक्के रहे. इस के दम पर हैदराबाद ने 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए.

ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के तूफान में उड़ी इंग्लिश टीम, जानिए कैसा रहा सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का हाल?

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की चमकी किस्मत

IPL 2026 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के अमन राव को 30 लाख रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था. उस समय कोई अमन के बारे में उतना नहीं जानता था. अब 21 साल के इस युवा प्लेयर ने अपना टैलेंट दिखा दिया है. दोहरा शतक जड़ अमन ने साबित कर दिया है कि वो कितने टैलेंटेड हैं. राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद होगी कि IPL 2026 तक उनका इस तरह का प्रदर्शन जारी रहे और इसके बाद वो इंडियन प्रीमियर लीग में भी चौके-छक्कों की बारिश करें.

ये भी पढ़ें:- 1 ओवर में 34 रन… IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे बल्लेबाज ने मचाई तबाही, भारतीय मूल के कप्तान को जमकर धोया

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ