Virat Kohli: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में हिस्सा लिया था. BCCI ने पिछले साल सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिया था कि सीनियर खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट में खेलना होगा. इसी वजह से लगभग हर एक बड़ा खिलाड़ी विजय हजारे में खेला था. सभी के मन में सवाल है कि विराट कोहली 14 दिसंबर से शुरू हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी के अगले सीजन में दिल्ली के लिए खेलेंगे या नहीं. अब दिल्ली के कोच विजय दहिया ने विराट के विजय हजारे ट्रॉफी खेलने की संभावना पर बात की.
विराट कोहली को लेकर दिल्ली के कोच का बड़ा बयान
दिल्ली और सर्विसेस के मैच के बाद विजय दहिया ने रिपोर्टर्स से बात की. इसी बीच उनसे विराट कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेने की संभावना के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा, ‘अगर विराट कोहली खेलना चाहते हैं, तो मैं उन्हें ड्रेसिंग रूम में देखना पसंद करूंगा. मैं उनका दिमाग खा जाऊंगा, ताकि वह अन्य खिलाड़ियों को बता पाएं कि यहां पहुंचने के लिए क्या करना होता है. वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो इसी जगह से निकले हैं.’
दहिया ने आगे कहा, ‘वह उपलब्ध हैं. जो व्यक्ति पिछले साल खेला हो, वह हमेशा उपलब्ध रहता है. उन्हें आधिकारिक रूप से कुछ बताने की जरूरत नहीं होती है. उनका काम करने का तरीका शानदार है. मैं उन्हें इस टीम का हिस्सा बनते देखना चाहता हूं. उन्होंने 100 टेस्ट मैच खेले हैं और वह यहां रेड बॉल क्रिकेट में मेंटर के रूप में आ सकते हैं और अपने विचार सामने रख सकते हैं. वह अभी भी काफी मेहनत कर रहे हैं. मैंने उनसे पूछा था और उन्होंने कहा कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. वह वाइट बॉल क्रिकेट के लिए जरूर उपलब्ध रहेंगे.’
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे मैच, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
‘विराट को घर नहीं जाने दूंगा…’
विजय दहिया ने बताया कि विराट कोहली अगर विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहे, तो युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘पिछले सीजन वह यहां थे. मैं उन्हें ड्रेसिंग रूम में बात करने के लिए लाऊंगा. मैं उन्हें घर नहीं जाने दूंगा. मैं उन्हें ड्रेसिंग रूम में बैठकर सभी को स्टेप-बाय-स्टेप बताने के लिए कहूंगा, क्योंकि उन्होंने हर तरीके की परेशानियां देखी हैं. मैं खिलाड़ियों को बता सकता हूं कि विराट पहले कहां थे और अब कहां आ गए हैं. एक ऐसा रास्ता है, जिससे आप विराट कोहली नहीं बन सकते, लेकिन अगर चीजें तरीके से की जाएं, तो एक खास खिलाड़ी बन सकते हैं.’
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, जनवरी 2027 में बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
27 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
57 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines