हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हमेशा आगे रहे हैं', एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दीप्ति शर्मा ने भरी हुंकार

वुमेंस एशिया कप में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला होने वाला है. दोनों टीम मैच के लिए तैयार हैं. टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार हैं. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी मैच से पहले हुंकार भर दी है.

विज्ञापन
दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान को लेकर दिया बयान (Photo: AI)

Deepti Sharma: दुबई में चल रहे वुमेंस एशिया कप में भारत ने जबरदस्त शुरुआत की है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड और हांगकांग को बुरी तरह मात दी है. भारत चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में भी पहुंच गया है. भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब पाकिस्तान से होने वाला है. 5 सितंबर को दोनों देशों के बीच टक्कर होगी. हमेशा की तरह इस बार भी भारत का पलड़ा भारी लग रहा है. भारतीय टीम की गेंदबाजी अभी तक जबरदस्त रही है. मुकाबले से पहले ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी पाकिस्तान को ललकार दिया है. उन्होंने कड़ी चेतावनी दी है.

दीप्ति शर्मा ने क्या कहा?

दीप्ति शर्मा ने अभी तक दोनों मैचों में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है. दोनों मुकाबलों में उन्होंने 3-3 विकेट लिए हैं. वो टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए दीप्ति भी तैयार हैं. वो अपनी लय को बरकरार रखना चाहती हैं. दीप्ति ने कहा कि हम उनसे हमेशा एक कदम आगे रहे हैं.

मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीप्ति ने कहा, “कोई भी खास फायदा नहीं है. हमने पाकिस्तान के खिलाफ जो भी मैच जीते हैं, सभी में हम हमेशा उनसे एक कदम आगे रहे हैं. बस इतनी से बात है. हमारी पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों संतुलित है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दीप्ति शर्मा को पछाड़कर श्री चरणी निकली आगे, खतरे में पड़ा पूनम यादव का सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

‘हमारा ध्यान सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने पर’

दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान टीम को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “हमारी टीम काफी अच्छी है. उनके गेंदबाज भी अच्छे रहे हैं. हम हमेशा अपनी ताकत पर फोकस करते हैं. हम हमेशा अच्छा गेम खेलना चाहते हैं. इन चीजों पर ही हमारा ध्यान है. हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट एकजुट है. हमने पिछले दो मैच बहुत ही सही तरह से खेले हैं. ये ही सोच हमारी आगे भी रहेगी.”

विज्ञापन

एशिया कप के लिए भारत और पाकिस्तान की टीम

टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और राधा यादव.

पाकिस्तान टीम: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, ऐमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज से कटा पत्ता, अब इन 3 खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन से सलेक्टर्स को दिखाया आइना!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola