Dean Elgar Acknowledges Challenging Pitch in Cape Town: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी दो मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन स्थित न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। केपटाउन टेस्ट के पहले ही दिन बल्लेबाजों की जमकर फजीहत हुई। न्यूलैंड्स की भयावह पिच को इसी बात से समझा जा सकता है कि यहां पहले ही दिन कुल 23 विकेट गिरे। पहले टेस्ट मुकाबले में उम्दा बल्लेबाजी करने वाले अनुभवी अफ्रीकी बल्लेबाज डीन एल्गर भी यहां रन के लिए जूझते हुए नजर आए। हाल यह रहा कि वह पहली पारी में जहां 15 गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए। वहीं दूसरी पारी में भी उनका बल्ला खामोश रहा। इस बार वह पारी का आगाज करते हुए 28 गेंद में 12 रन बनाने में कामयाब रहे।
हालांकि, न्यूलैंड्स टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप होने के बावजूद अफ्रीकी कप्तान पिच को ‘खराब’ कहने से बचते हुए नजर आए। एल्गर ने अपनी बातों पर जोर देते हुए कहा कि मैं यह नहीं कह सकता हूं कि पिच खराब है, क्योंकि व्यक्तिगत रूप से मुझे इन विकेटों पर सफलता मिली है। घरेलू जमीं पर मेरा रिकॉर्ड अच्छा है।
यह भी पढ़ें- IND VS PAK: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल! जानें कब हो सकती है भारत–पाकिस्तान की भिड़ंत
डीन एल्गर ने न्यूलैंड्स में हुई कठिनाई को स्वीकार किया है। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजों को मानसिक रूप से खुद को मजबूत और अनुशासन का पालन करने पर जोर दिया है।
पिच की उछाल पर भी उन्होंने अपना विचार साझा किया है। उन्होंने पिच के व्यवहार की अनिश्चितता के बारे में बात करते हुए कहा कि जहां एनगिडी गेंदबाजी कर रहे थे उस तरफ काफी उछाल थी। इसलिए मुझे नहीं पता कि इसका क्या मतलब निकाला जाए।
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के महज 55 रन पर ढेर हो जाने के बाद एल्गर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर सराहना की है। उनका कहना है कि उन्होंने सही क्षेत्र में गेंदबाजी की।
बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए उन्होंने विराट कोहली, एडन मार्क्रम और रोहित शर्मा का उदाहरण दिया। उनका कहना है हमें इनके खेल से सबक लेनी होगी और इन्हीं की तरह खेलना होगा।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines