---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

DC vs PBKS: कोहली-शास्त्री-पठान…प्रभसिमरन सिंह ने सेंचुरी ठोक दिग्गजों को बना लिया मुरीद

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शनिवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार सेंचुरी ठोक डाली। एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद प्रभसिमरन सिंह मुश्किल पिच पर डटे रहे। उन्होंने 65 गेंदों में 10 चौके-6 छक्के ठोक 158 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शनिवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार सेंचुरी ठोक डाली। एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद प्रभसिमरन सिंह मुश्किल पिच पर डटे रहे। उन्होंने 65 गेंदों में 10 चौके-6 छक्के ठोक 158 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से कुल 103 रन जड़े। पंजाब के इस 22 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी शानदार पारी से विराट कोहली, रवि शास्त्री और इरफान पठान जैसे दिग्गजों को मुरीद बना लिया।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- शानदार प्रदर्शन…

---विज्ञापन---

वहीं टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी प्रभसिमरन की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने ट्ववीट कर कहा- मुश्किल पिच पर लाजवाब पारी। बल्ले की स्पीड के लिए प्रशंसा, आईपीएल जिंदाबाद। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच है।

---विज्ञापन---

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान ने कहा- प्रभसिमरन सिंह इस सीजन में काफी प्रभावशाली रहे हैं।

---विज्ञापन---

पंत और जायसवाल के क्लब में शामिल 

प्रभसिमरन इस सेंचुरी के साथ ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के खास क्लब में शामिल हो गए। सिंह आईपीएल में शतक लगाने वाले छठे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

---विज्ञापन---

IPL सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

19 साल, 253 दिन – मनीष पांडे (आरसीबी) बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2009

20 साल, 218 दिन – ऋषभ पंत (डीसी) बनाम SRH, 2018
20 वर्ष, 289 दिन – देवदत्त पडिक्कल (आरसीबी) बनाम आरआर, 2021
21 वर्ष, 123 दिन – यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम MI, 2023
22 साल, 151 दिन – संजू सैमसन (डीसी) बनाम आरपीएस, 2017
22 साल, 276 दिन – प्रभसिमरन सिंह (पीबीकेएस) बनाम डीसी, आज

---विज्ञापन---

टिक नहीं पाए पंजाब किंग्स के बल्लेबाज 

मैच की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना पाया। सैम कुरेन 24 गेंदों में 20, शिखर धवन 7, लिविंगस्टोन 4, जितेश शर्मा 5, हरप्रीत बराड़ 2 और शाहरुख खान 2 रन बनाकर आउट हुए। सिकंदर रजा ने 7 गेंदों में 11 रन बनाए। हालांकि वे काफी नीचे बल्लेबाजी करने आए। प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए।

First published on: May 13, 2023 09:50 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola