David Warner: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. अप्रैल 2026 में वॉर्नर ड्रिंक-ड्राइविंग मामले के चलते विवादों में आए थे. वॉर्नर ने अब महीनों तक केस चलने के बाद आखिर अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इसी वजह से अब उन्हें सजा मिलने वाली है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक डेविड वॉर्नर को इस जुर्म के चलते जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है.
डेविड वॉर्नर ने कबूल किया जुर्म
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक डेविड वॉर्नर ने ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में अपनी गलती स्वीकार कर ली है. अप्रैल 2026 में सिडनी में एक ब्रेथ टेस्ट में वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप था. अब डेविड वॉर्नर के वकील बॉबी हिल ने साफ कर दिया है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने अपनी गलती स्वीकार की है. वॉर्नर पर ब्रेथ टेस्ट फेल होने के कारण सख्त कदम उठाया जा रहा है.
क्या है पूरा मामला?
डेविड वॉर्नर 5 अप्रैल को सिडनी के ईस्टर्न सबर्ब में सड़क पर चल रहे रैंडम ब्रेथ टेस्ट को पास करने में असफल रहे थे. उन्हें इसके बाद मारोबरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनके ब्लड अल्कोहल स्तर (BAC) की रीडिंग 0.104 पाई गई, जो कानूनी सीमा से दोगुनी थी. कोर्ट में वॉर्नर के वकील ने बता दिया कि उन्होंने नशे में गाड़ी चलाने की अपनी गलती स्वीकार कर ली है.
18 अगस्त को होगी सजा की सुनवाई
रिपोर्ट में बताया गया है कि डेविड वॉर्नर को 18 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी. इस मामले में उन पर कम से कम छह महीने तक गाड़ी चलाने से बैन लग सकता है. इसके अलावा उन पर 2,200 ऑस्ट्रेलिया डॉलर का फाइन लग सकता है और अधिकतम 9 महीने की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पहले भी अलग-अलग कारणों के चलते विवादों में रहे हैं. अब फिर से वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं.
ये भी पढ़ें:- शमी-भुवनेश्वर IN, हर्षित-किशन OUT… 2027 वर्ल्ड कप के लिए रवि शास्त्री ने चुनी टीम इंडिया, लिए चौंकाने वाले फैसले
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
22 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines