T20 World Cup 2026: श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के साथ ही टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है. टीम को अहम मुकाबले में कोलंबो के मैदान पर होम क्राउड के सामने 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा. दासुन शनाका की कप्तानी में टीम ने विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की थी लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद टीम लड़खड़ाती हुई नजर आई. सुपर 8 के पहले मैच में टीम को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था. विश्व कप से बाहर होने के बाद श्रीलंका का खेमा काफी मायूस नजर आया. कप्तान शनाका की तरफ से भी एक भावुक बयान आया. उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए आपको भी बताते हैं.
शनाका ने दिया भावुक बयान
मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा, “हां ये बहुत ही शर्मनाक है होम क्राउड के सामने. आपको पता है कि उन्होंने हमारा कितना सपोर्ट किया. हमने मैच में शुरुआत अच्छी की थी लेकिन मिचेल सैंटनर और वो साझेदारी बहुत ही शानदार थी. वहीं मैच को हमसे दूर लेकर चली गई. हमने विकेट से इतने टर्न की उम्मीद नहीं की थी क्योंकि पिच काफी नई नजर आ रही थी. हम उन्हें 130 के स्कोर पर रोकना चाहते थे लेकिन उन्होंने बहुत ही शानदार खेल दिखाया. हम इसके लिए सैंटनर और कोले को क्रेडिट देंगे. ये एक ऐसा दिन था जिसमें हमारी बल्लेबाजी में किसी को भी शुरुआत नहीं मिल पाई.”
श्रीलंका का एक मुकाबला अभी भी बाकी
टी20 विश्व कप 2026 के मेजबान श्रीलंका के लिए इस तरह से बाहर हो जाना काफी हैरानी भरा भी रहा. सुपर 8 में श्रीलंका के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. टीम इंग्लैंड के सामने भी पस्त नजर आई, जिसके चलते 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं इसके बाद कीवी टीम के सामने भी टीम को 61 रनों से हार का स्वाद चखने को मिला. सुपर 8 में टीम का आखिरी मुकाबला 28 फरवरी को पाकिस्तान के साथ होना है. इस मैच में जीत हासिल कर टीम टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines