Virat Kohli Call Me: विराट कोहली की दीवानगी पूरी दुनिया में कितनी ज्यादा है, ये एक बार फिर साबित हो गया. अमेरिकी यू-ट्यूबर डैरेन वॉटकिंस जूनियर जिन्हें IShowSpeed या सिर्फ ‘स्पीड’ के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर वायरल हो गए हैं. इस बार कैरिबियन दौरे के दौरान, सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम का दौरा करते वक्त, इस इंटरनेट स्टार ने फैंस का खूब ध्यान खींचा और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के साथ मैदान भी शेयर किया.
क्या है पूरा मामला?
एक वायरल वीडियो क्लिप में ‘स्पीड’ को नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े देखा जा सकता है, जब अल्जारी जोसेफ एक गेंद फेंकते हैं जो ऑफ स्टंप के बाहर से निकल जाती है. एंटीगुआ एंड बारबुडा की जर्सी पहने, ‘स्पीड’ फिर खुद गेंदबाज़ी करने की कोशिश करते हैं. हालांकि, उनका एक्शन एक फेयर बॉलिंग की बजाय थ्रो जैसा ज्यादा लग रहा था. इसके बावजूद, वो सीधे स्टंप्स पर गेंद मारने में कामयाब रहे, जिससे वहां मौजूद लोगों की रिएक्शंस मिले.
यह भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में ‘फिक्स’ हो गए ये 4 विदेशी प्लेयर? इस दिग्गज को बेंच पर मिलेगी जगह!
विराट कोहली को पुकारा
इसके बाद जो हुआ, उसने बॉलिंग से भी ज्यादा ध्यान खींचा. ‘स्पीड’ ने जोर से ऐलान किया, ‘शायद मैं सबसे महान हूं. विराट कोहली, मुझे कॉल करो… आईसीसी मुझे कॉल करो, मुंबई क्रिकेट टीम मुझे कॉल करो.’ स्पीड चिल्लाए, ‘विराट कोहली, भाई, तुम्हें शायद मुझे कॉल करने की जरूरत पड़ेगी.’
सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया, खासकर उन भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच जो विराट कोहली के स्टारडम से वाकिफ हैं. यूजर्स ने ‘स्पीड’ के कॉन्फिडेंस और उनका अनोखे बॉलिंग एक्शन पर मजेदार रिएक्शन. उनमें से एक ने मजाक में कहा, ‘स्पीड, यह थ्रोइंग है, बॉलिंग नहीं. तुम बेसबॉल नहीं खेल रहे हो.’ दूसरे ने लिखा, ‘IShowSpeed हर खेल को करियर एप्लिकेशन फॉर्म में बदल रहे हैं.’ तीसरे ने कहा, ‘स्पीड एक बार गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं और धरती की हर टीम से कॉन्ट्रैक्ट की डिमांड करने लगते हैं.’
यह भी पढ़ें- IPL के बाद शादी करने जा रहे हैं शुभमन गिल? बीच मैदान कमेंटेटर के सवाल से मच गई हलचल!
हालांकि उनका एक्शन ऑफिशियल क्रिकेट रूल्स के मुताबिक नहीं था, लेकिन उनके थ्रो की एक्युरेसी, सीधे स्टंप्स पर गेंद मारने के हुनर ने कुछ लोगों को जरूर इम्प्रेस किया. इससे भी ज़्यादा अहम बात ये है कि इसने कोहली को लेकर उनके प्यार को जाहिर किया, जो पिछले कुछ समय से साफ तौर पर दिखाई दे रहा है.
भारत आ चुके हैं ‘स्पीड’
‘स्पीड’ की क्रिकेट में दिलचस्पी कोई नई बात नहीं है. उन्होंने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत का दौरा किया था और उन्हें अक्सर भारतीय टीम की जर्सी पहने देखा जाता रहा है. इस खेल के साथ उनका बढ़ता जुड़ाव दुनिया भर के फैंस का ध्यान लगातार अपनी तरफ खींच रहा है.
इसी वीडियो में ‘स्पीड’ ने एक कैजुअल गेम के दौरान एक मजेदार अंदाज भी दिखाया. एक खराब शॉट खेलने के बाद, उन्होंने कमेंट किया, ‘ये तो बाबर आजम वाली बात है.’ बाबर का ज़िक्र करते हुए. कुछ ही पलों बाद, जब उन्होंने गेंद को अच्छे से हिट किया, तो उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए कहा, ‘मेरे यार विराट कोहली को शाउटआउट, बेबी.’ उनकी जबरदस्त एनर्जी और क्रिकेट के लेजेंड्स को लेकर उनका सम्मान, ऐसे पलों को लगातार वायरल बनाते रहते हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
38 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines