दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में 'फिक्स' हो गए ये 4 विदेशी प्लेयर? इस दिग्गज को बेंच पर मिलेगी जगह!

Delhi Capitals Playing 11 Top 4 Overseas Players: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का सफर भले ही उतार चढ़ाव से भरा रहा हो, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि कागज पर ये टीम काफी मौजूद हैं. 'अक्षर पटेल की आर्मी' किसी भी विरोधी टीम को धूल चला सकती है, लेकिन इस टीम में 4 ऐसे विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें अब प्लेइंग 11 से हटाना मुश्किल हो गया है, आइए जानते हैं कि किस ओवरसीज प्लेयर को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

Delhi Captitals DC Team 2
1 / 6

संजय बांगर ने इस मुद्दे पर ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, 'बॉलिंग स्लॉट के लिए, अगर एनगिडी अवेलेबल हैं, तो इसमें सोचने की कोई जरूरत नहीं है, उन्हें सीधे टीम में शामिल किया जाना चाहिए. इससे उनका बॉलिंग अटैक कहीं ज्यादा असरदार हो जाएगा. कई बार हमें ऐसा लगा है कि डीसी का बॉलिंग अटैक थोड़ा एकतरफा है. (बैटिंग में), उन्हें टॉप ऑर्डर में एक्सपीरिएंस की जरूरत है. टी20 क्रिकेट में ओपनर की रोल आजकल कहीं ज्यादा अहम हो गया है. जहां तक विदेशी खिलाड़ियों की बात है, बैटिंग स्लॉट के लिए मेरी पसंद निसंका और स्टब्स हैं.'

विज्ञापन

पथुम निसांका

पथुम निसांका 2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स टीम पथुम निसांका को रोल एक ओपनर के तौर पर बेहद अहम हो चुका है. श्रीलंका के ये खिलाड़ी टीम को शुरुआती मजबूती देते हैं, जिससे बाद में आने वाले बैटर्स का काम आसान हो जाता है. इसके अलावा केएल राहुल के साथ उनका तालमेल देखते ही बनता है.

विज्ञापन

ट्रिस्टन स्टब्स

ट्रिस्टन स्टब्स 3 / 6

प्रोटियाज प्लेयर ट्रिस्टन स्टब्स दिल्ली कैपिटल्स के मिडिल ऑर्डर की जान हैं, जब तक वो क्रीज पर रहते हैं विपक्षी टीम के जीतना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में किसी को इस बात पर शक नहीं होना चाहिए कि दक्षिण अफ्रीकी स्टार को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा या नहीं.

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क 4 / 6

ऑस्ट्रेलिया के लेजेंड प्लेयर काफी वक्त से चोटिल थे और दिल्ली कैपिटल्स के फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनका कमबैक हुआ, तो उन्होंने 3 विकेट लेकर अपना दबदबा कायम किया, और साबित किया कि उन्हें हर मैच में मौके क्यों मिलने चाहिए.

विज्ञापन

लुंगी एनगिडी

लुंगी एनगिडी 5 / 6

लुंगी एनगिडी को 25 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कैच पकड़ने की कोशिश करते समय सिर में चोट लग गई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और अब वो बिलकुल ठीक है. उनकी काबीलियत को देखकर लगता है कि वो जरूर खेलेंगे, संजय बांगर ने भी इस बात की भविष्यवाणी कर दी है.

बेंच पर बैठेंगे मिलर!

बेंच पर बैठेंगे मिलर! 6 / 6

आईपीएल के लिहाज से डेविड मिलर काफी एक्सपीरिएंस्ड प्लेयर हैं, लेकिन स्टार्क की वापसी के बाद दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में उनकी जगह नहीं बन पा रही है. टीम को निसांका, स्टब्स और एनगिडी की सख्त जरूरत है, ऐसे में मिलर को पूरे सीजन बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन