IPL के बाद शादी करने जा रहे हैं शुभमन गिल? बीच मैदान कमेंटेटर के सवाल से मच गई हलचल!
Danny Morrison Asked Shubman Gill About His Wedding Plans: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच के टॉस के दौरान एक मजेदार मोमेंट आया, जब प्रेजेंटर डैनी मॉरिसन ने एक बार फिर शुभमन गिल से उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछ लिया.

26 साल के शुभमन गिल को इंडियन क्रिकेट का मोस्ट एलिजिबल बैचलर माना जाता है, ऐसे में ये सवाल कई लोगों के मन में आता होगा कि वो आखिर कब और किससे शादी करेंगे, लेकिन लाइव मैच के दौरान ऐसा सवाल आलोचनाओं की वजह बन रहा है.
पिछले साल भी यही वाक्या
2 / 6ये पहली बार नहीं है जब डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल से इस तरह का सवाल पूछा है. आईपीएल 2025 सीजन के दौरान भी ऐसा ही एक पल आया था. इस बार भी मैच से पहले बातचीत के दौरान उन्होंने फिर से वही सवाल दोहराया. जहां एक तरफ गिल ने इस सिचुएशन को समझारी से संभाला, वहीं सोशल मीडिया पर कई फैंस को ये सवाल बिल्कुल भी पसंद नहीं आया.
फैंस ने मॉरिसन को किया ट्रोल
3 / 6कई यूजर्स ने मॉरिसन की आलोचना की कि उन्होंने टॉस जैसे पेशेवर माहौल में एक पर्सनल मुद्दे को उठाया. क्रिकेट फैंस ये मजाक भी कर रहे हैं कि मॉरिसन को गिल की शादी की चिंता खुद गिल से ज्यादा लग रही है. एक अन्य यूजर ने गिल से गुजारिश की कि जब भी वो शादी करें, तो इस पूर्व कीवी क्रिकेटर को जरूर न्योता भेजें.
गिल का नाम किसके साथ जोड़ा जाता है?
4 / 6गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का नाम अक्सर महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा जाता रहा है. इस मुद्दे पर दोनों तरफ से न किसी ने इस रिश्ते को लेकर न तो इनकार किया है, और न ही इकरार.
कब से शुरू हुई चर्चा?
5 / 6शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर सोशल मीडिया पर बातें तब शुरू हुईं थीं, जब आईपीएल 2020 के दौरान सचिन की बेटी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शुभमन गिल की फील्डिंग करते हुए फोटो में लव इमोजी रिएक्ट किया था.
सारा अली खान से भी नजदीकियां!
6 / 6सैफ अली खान की बेटी और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के बीच डेटिंग की खबरें अगस्त 2022 में सामने आई थीं, जब दोनों एक साथ मुंबई में देखे गए थे. हालांकि इस अभिनेत्री ने 2023 के एक इंटरव्यू के दौरान इन बातों से इनकार किया था.