'विराट भाई मुझे कॉल करो'…दुनिया के दूसरे कोने से हुई गुजारिश, आखिर कोहली को कौन पुकार रहा?

Darren Watkins Jr Ask Virat Kohli For A Call: मौजूदा दौर में विराट कोहली भारत के सबसे पॉपुलर क्रिकेटर है, जिनके फैंस पूरी दुनिया में उनकी तारीफों के पुल बांधते हैं. अब सात समंदर पारी एक फेमस यू-ट्यूबर ने आरसीबी के किंग से गुजारिश की है, कि वो उन्हें कॉल करें, ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा धूम मचा रहा है.

Virat Kohli Speed

Virat Kohli Speed

Virat Kohli Call Me: विराट कोहली की दीवानगी पूरी दुनिया में कितनी ज्यादा है, ये एक बार फिर साबित हो गया. अमेरिकी यू-ट्यूबर डैरेन वॉटकिंस जूनियर जिन्हें IShowSpeed ​​या सिर्फ ‘स्पीड’ ​​के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर वायरल हो गए हैं. इस बार कैरिबियन दौरे के दौरान, सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम का दौरा करते वक्त, इस इंटरनेट स्टार ने फैंस का खूब ध्यान खींचा और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के साथ मैदान भी शेयर किया.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

एक वायरल वीडियो क्लिप में ‘स्पीड’ ​​को नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े देखा जा सकता है, जब अल्जारी जोसेफ एक गेंद फेंकते हैं जो ऑफ स्टंप के बाहर से निकल जाती है. एंटीगुआ एंड बारबुडा की जर्सी पहने, ‘स्पीड’ ​​फिर खुद गेंदबाज़ी करने की कोशिश करते हैं. हालांकि, उनका एक्शन एक फेयर बॉलिंग की बजाय थ्रो जैसा ज्यादा लग रहा था. इसके बावजूद, वो सीधे स्टंप्स पर गेंद मारने में कामयाब रहे, जिससे वहां मौजूद लोगों की रिएक्शंस मिले.

विज्ञापन

विराट कोहली को पुकारा

इसके बाद जो हुआ, उसने बॉलिंग से भी ज्यादा ध्यान खींचा. ‘स्पीड’ ने जोर से ऐलान किया, ‘शायद मैं सबसे महान हूं. विराट कोहली, मुझे कॉल करो… आईसीसी मुझे कॉल करो, मुंबई क्रिकेट टीम मुझे कॉल करो.’ स्पीड ​​चिल्लाए, ‘विराट कोहली, भाई, तुम्हें शायद मुझे कॉल करने की जरूरत पड़ेगी.’

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया, खासकर उन भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच जो विराट कोहली के स्टारडम से वाकिफ हैं. यूजर्स ने ‘स्पीड’ ​​के कॉन्फिडेंस और उनका अनोखे बॉलिंग एक्शन पर मजेदार रिएक्शन. उनमें से एक ने मजाक में कहा, ‘स्पीड, यह थ्रोइंग है, बॉलिंग नहीं. तुम बेसबॉल नहीं खेल रहे हो.’ दूसरे ने लिखा, ‘IShowSpeed ​​हर खेल को करियर एप्लिकेशन फॉर्म में बदल रहे हैं.’ तीसरे ने कहा, ‘स्पीड ​​एक बार गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं और धरती की हर टीम से कॉन्ट्रैक्ट की डिमांड करने लगते हैं.’

विज्ञापन

हालांकि उनका एक्शन ऑफिशियल क्रिकेट रूल्स के मुताबिक नहीं था, लेकिन उनके थ्रो की एक्युरेसी, सीधे स्टंप्स पर गेंद मारने के हुनर ने कुछ लोगों को जरूर इम्प्रेस किया. इससे भी ज़्यादा अहम बात ये है कि इसने कोहली को लेकर उनके प्यार को जाहिर किया, जो पिछले कुछ समय से साफ तौर पर दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

भारत आ चुके हैं ‘स्पीड’

‘स्पीड’ ​​की क्रिकेट में दिलचस्पी कोई नई बात नहीं है. उन्होंने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत का दौरा किया था और उन्हें अक्सर भारतीय टीम की जर्सी पहने देखा जाता रहा है. इस खेल के साथ उनका बढ़ता जुड़ाव दुनिया भर के फैंस का ध्यान लगातार अपनी तरफ खींच रहा है.

इसी वीडियो में ‘स्पीड’ ​​ने एक कैजुअल गेम के दौरान एक मजेदार अंदाज भी दिखाया. एक खराब शॉट खेलने के बाद, उन्होंने कमेंट किया, ‘ये तो बाबर आजम वाली बात है.’ बाबर का ज़िक्र करते हुए. कुछ ही पलों बाद, जब उन्होंने गेंद को अच्छे से हिट किया, तो उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए कहा, ‘मेरे यार विराट कोहली को शाउटआउट, बेबी.’ उनकी जबरदस्त एनर्जी और क्रिकेट के लेजेंड्स को लेकर उनका सम्मान, ऐसे पलों को लगातार वायरल बनाते रहते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ