Hardik Pandya: IPL 2027 सीजन से पहले टीमों के बीच ऑक्शन को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है. हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की रिपोर्ट्स काफी समय पहले ही सामने आ गई थी. बताया जा रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है. अब एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने भारतीय ऑलराउंडर के बदले शिवम दुबे-आयुष म्हात्रे और कैश डील की मांग रखी है. CSK की ओर से भी इसका जवाब आया है.
हार्दिक पांड्या बनेंगे CSK का हिस्सा?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या के बदले बड़े खिलाड़ियों को टीम में लाना चाहती है. वह शिवम दुबे और युवा स्टार आयुष म्हात्रे को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं. आयुष के लिए IPL 2026 काफी शानदार साबित हुआ था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स म्हात्रे को अपने फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है और उन्हें ट्रेड नहीं करना चाहती है.
रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे के साथ साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को ऑफर किया है. इसके अलावा उन्होंने 10 करोड़ रुपये की कैश पेमेंट का भी प्रस्ताव दिया है. अगर यह डील फाइनल हुई, तो पांड्या का यह ट्रेड 20 करोड़ या उससे अधिक का हो जाएगा. अभी तक किसी भी टीम ने ट्रेड डील पर मुहर नहीं लगाई है.
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: अभिषेक-प्रिंस OUT… तीसरे T20I में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! श्रेयस अय्यर उठा सकते हैं बड़ा कदम
पांड्या पर KKR की भी है नजर!
हार्दिक पांड्या को सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ही नहीं, बल्कि LSG और KKR समेत कई टीमें अपने साथ जोड़ना चाहती हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को आंद्रे रसेल के रिटायरमेंट के बाद एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत है, जो अंतिम ओवरों में फिनिशर का किरदार भी निभाए. इसके अलावा उन्हें एक कप्तान भी चाहिए. हार्दिक पांड्या ये दोनों ही किरदार बखूबी निभा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक KKR को भी पांड्या की ट्रेड डील में रुचि है. देखना होगा कि पांड्या किस टीम का हिस्सा बनते हैं.
ये भी पढ़ें:- बदल गया टाइम, 7 बजे नहीं… इस समय शुरू होगा IND vs ZIM तीसरा T20I मैच, जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
56 secs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
35 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
44 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines