---विज्ञापन---

बदल गया टाइम, 7 बजे नहीं… इस समय शुरू होगा IND vs ZIM तीसरा T20I मैच, जानें पूरी डिटेल्स

IND vs ZIM, 3rd T20I Timing: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20I मैच हरारे में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज को 3-0 से जीतने के इरादे से उतरेगी. आइए जानते हैं कि यह मैच कितने बजे शुरू होगा और इसे कहां लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

IND vs ZIM, 3rd T20I Timing: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का समापन होने जा रहा है. टीम इंडिया अभी इस श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रही है और उनका लक्ष्य हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले तीसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना होगा. भारत में अमूमन T20I मैच शाम 7 बजे शुरू होते हैं और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी लगभग यही समय था. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैचों का एक स्पेशल टाइम है.

कितने बजे शुरू होगा IND vs ZIM मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20I मैच हरारे में खेला जाने वाला है. टाइम जोन में अंतर होने के कारण मैच शाम 7 बजे नहीं, बल्कि थोड़ा पहले शुरू हो रहे हैं. भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का अंतिम मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा. T20I मैचों के सामान्य समय की तुलना में यह मैच ढाई घंटे पहले शुरू होगा. इस मैच के लिए दोनों टीमों के कप्तान दोपहर 4 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

---विज्ञापन---

कहां देख पाएंगे लाइव एक्शन?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण यूनाइट 8 स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा. यह सोनी स्पोर्ट्स या स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं आएगा. इस मैच को फैंस ऑनलाइन फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं. इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा या फिर एक मैच का पास खरीदना होगा.

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: तीसरे T20I में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये 4 स्टार खिलाड़ी! कप्तान अय्यर बैठा सकते हैं बाहर

---विज्ञापन---

भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (c), ईशान किशन (wk), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह (wk), यश ठाकुर.

जिम्बाब्वे का स्क्वाड: सिकंदर रजा (c), तादिवानाशे मारुमानी (wk), ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यम्हुरी, रिचर्ड एनगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, ताफादजवा त्सिगा, इनोसेंट काइया, तनाका चिवांगा, वेलिंगटन मसाकाद्जा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ‘फर्क नहीं पड़ता…’, वैभव-अभिषेक से तुलना पर ईशान किशन का बड़ा बयान! इशारों-इशारों में कही दिल छूने वाली बात

First published on: Jul 26, 2026 08:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola