Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2027 की तैयारियां शुरू कर दी है. हालांकि उसके लिए सबसे पहले उन्हें अपना नया हेड कोच चुनना है. जिसके लिए फिलहाल फ्रेंचाइजी कड़ी मेहनत कर रही है. मैनेजमेंट ने आईपीएल 2026 के बाद खराब प्रदर्शन के कारण स्टीफन फ्लेमिंग को हटाया था. अब मैनेजमेंट कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलाकर नए हेड कोच का नाम फाइनल करने वाली है.
ब्रैंडन मैकुलम बन सकते हैं सीएसके के अगले हेड कोच
क्रिकबज की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रैंडन मैकुलम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के नए हेड कोच बन सकते हैं. ब्रैंडन मैकुलम ने सीएसके के पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हेड कोच बनवाया है. अब फ्लेमिंग मैकुलम को सीएसके की टीम का हेड कोच बनने में मदद कर रहे हैं. खुद सीएसके के सीईओ ने साफ किया है कि टीम ने पहले हेड कोच को लेकर फैसला करने वाली है. फ्रेंचाइजी इस बार भी विदेशी खिलाड़ी पर ही दांव खेलने वाली हैं. जिसके बारे में खुद सीईओ काशी विश्वनाथन ने ही बोला है. हालांकि मैनेजमेंट ने ये भी साफ कर दिया है कि नए कोच का फाइनल करने से पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बात की जाएगी. ये दोनों ही हेड कोच को लेकर अंतिम फाइनल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया सीएसके का रिएक्शन, बताया कब लेंगे ये बड़ा फैसला
बड़े बदलाव करने वाली है सीएसके
आईपीएल 2023 में आखिरी बार चेन्नई की टीम चैंपियन बनी थी. उसके बाद से बैक टू बैक 3 सीजन में फ्रेंचाइजी ने निराश किया है. इसी वजह से मैनेजमेंट बड़े बदलाव करने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो स्टीफन फ्लेमिंग के बाद बाकी के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव होगा. सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया था कि नया हेड कोच खुद अपनी टीम तैयार करेगा. नए हेड कोच के कारण ही टीम हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर भी फैसला नहीं कर पा रही है.
ये भी पढ़ें: सरफराज़ खान की वापसी का रास्ता साफ, फिर भी प्लेइंग-11 पर सस्पेंस! गॉल में क्या होगा फैसला?
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
28 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines