CSK ब्रैंडन मैकुलम को बना सकती है अपना अगला हेड कोच, धोनी-गायकवाड़ लेंगे आखिरी फैसला

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटा दिया है. अब टीम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटी हुई है. जिसके लिए इंग्लैंड के हेड कोच का नाम सबसे आगे चल रहा है.

Chennai Super Kings

Pic Credit- ANI

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2027 की तैयारियां शुरू कर दी है. हालांकि उसके लिए सबसे पहले उन्हें अपना नया हेड कोच चुनना है. जिसके लिए फिलहाल फ्रेंचाइजी कड़ी मेहनत कर रही है. मैनेजमेंट ने आईपीएल 2026 के बाद खराब प्रदर्शन के कारण स्टीफन फ्लेमिंग को हटाया था. अब मैनेजमेंट कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलाकर नए हेड कोच का नाम फाइनल करने वाली है.  

विज्ञापन

ब्रैंडन मैकुलम बन सकते हैं सीएसके के अगले हेड कोच 

क्रिकबज की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रैंडन मैकुलम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के नए हेड कोच बन सकते हैं. ब्रैंडन मैकुलम ने सीएसके के पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हेड कोच बनवाया है. अब फ्लेमिंग मैकुलम को सीएसके की टीम का हेड कोच बनने में मदद कर रहे हैं. खुद सीएसके के सीईओ ने साफ किया है कि टीम ने पहले हेड कोच को लेकर फैसला करने वाली है. फ्रेंचाइजी इस बार भी विदेशी खिलाड़ी पर ही दांव खेलने वाली हैं. जिसके बारे में खुद सीईओ काशी विश्वनाथन ने ही बोला है. हालांकि मैनेजमेंट ने ये भी साफ कर दिया है कि नए कोच का फाइनल करने से पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बात की जाएगी. ये दोनों ही हेड कोच को लेकर अंतिम फाइनल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया सीएसके का रिएक्शन, बताया कब लेंगे ये बड़ा फैसला 

बड़े बदलाव करने वाली है सीएसके 

आईपीएल 2023 में आखिरी बार चेन्नई की टीम चैंपियन बनी थी. उसके बाद से बैक टू बैक 3 सीजन में फ्रेंचाइजी ने निराश किया है. इसी वजह से मैनेजमेंट बड़े बदलाव करने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो स्टीफन फ्लेमिंग के बाद बाकी के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव होगा. सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया था कि नया हेड कोच खुद अपनी टीम तैयार करेगा. नए हेड कोच के कारण ही टीम हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर भी फैसला नहीं कर पा रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ