हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

CSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता

IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला किया है. टीम मैनेजमेंट ने बल्लेबाजी कोच माइकल हसी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. हसी आईपीएल में CSK के साथ 2008 से जुड़े हुए थे. अब जाकर दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है. 

विज्ञापन
Michael Hussey को सीएसके ने बल्लेबाजी कोच पद से हटाया (Pic Credit- ANI)

IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जब स्टीफन फ्लेमिंग को हटाया उसके बाद से ही साफ हो गया था कि पूरा कोचिंग स्टाफ बदलेगा. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस फैसले को लेने में जल्दबाजी नहीं दिखाई. उन्होंने पहले फ्लेमिंग की जगह भारतीय दिग्गज जहीर खान को अपना हेड कोच बनाया. अब जहीर अपने हिसाब से सपोर्ट स्टाफ बना रहे हैं. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट ने बल्लेबाजी कोच माइकल हसी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. दोनों के बीच 19 सालों का रिश्ता अब खत्म हो गया है.

सीएसके ने माइकल हसी को कहा अलविदा 

आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई. जिसके बाद से 2013 तक माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे थे. 2014 में वो मुंबई इंडियंस के लिए खेले. लेकिन 2015 में वो दोबारा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेलते हुए नजर आए. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने साल 2018 में उन्हें अपना बल्लेबाजी कोच बनाया. जिसके बाद से वो आईपीएल 2026 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये रोल निभाते हुए नजर आए थे. अब जाकर उनका कार्यकाल खत्म हुआ है. 

चेन्नई की टीम ने उनको शुक्रिया कहते हुए अपने पोस्ट में कहा, ‘2008 में पहले सीजन से ही आप चेन्नई सुपर किंग्स परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं. येलो में आपका सफर सिर्फ आपके बनाए रनों और आपके मेंटर किए गए खिलाड़ियों से ही तय नहीं हुआ है, बल्कि इतने सालों में इस फ्रेंचाइजी के लिए आपके डेडिकेशन, विनम्रता और पक्के कमिटमेंट से भी तय हुआ है. हमारे इतिहास में आपकी जगह हमेशा खास रहेगी, हसमिस्टर. एक बार सुपर किंग, हमेशा सुपर किंग.’ 

विज्ञापन

IPL में बहुत बड़े स्टार रहे हैं माइकल हसी 

दिग्गज बल्लेबाज रहे माइकल हसी ने आईपीएल में कुल 59 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 38.76 की शानदार औसत से 1977 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122.64 का रहा है. जिसमें उन्होंने 1 शतक और 15 अर्धशतक भी शामिल हैं. सीएसके और मुंबई इंडियंस के लिए ही उन्होंने चैंपियंस लीग टी-20 में भी खेला है. जहां पर उन्होंने 17 मैचों में 36 की औसत से 540 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120 का रहा है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े हैं. 

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी, उठाया बड़ा कदम

विज्ञापन

हसी का नाम अब मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस की टीम भी उन्हें बल्लेबाजी कोच का रोल ऑफर कर रही है. हालांकि इसको लेकर चर्चा सिर्फ सोशल मीडिया पर ही चल रही है. मुंबई इंडियंस ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. वहीं हसी ने भी इसको लेकर चुप्पी साध रखी है. वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नए बल्लेबाजी कोच की तलाश में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की जीत के बाद हारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola