नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की हरफनमौला खिलाड़ी जेस जोनासेन ने शुक्रवार को अपनी पार्टनर सारा वेयर से शादी कर ली। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त और अब पार्टनर सारा वेयर के साथ प्यार का पैगाम शेयर किया। जोनासेन ने अपनी हवाई में अपनी शादी की कुछ झलकियां भी दिखाईं। COVID-19 के चलते देरी के बाद कपल ने 6 अप्रैल को मैजिक आइलैंड वाइकिकी, ओआहू में शादी की थी। कपल ने ट्विटर पोस्ट में लिखा- आखिरकार सबसे अच्छे दोस्त से शादी कर ली। 6 अप्रैल का मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा।
दो बार टाली गई थी शादी
इस जोड़े ने शुरू में मई 2020 में शादी करने की योजना बनाई, लेकिन महामारी के कारण अपनी शादी को दो बार टाल दिया। सितंबर 2018 में दोनों ने घर खरीदा था। जोनासेन बाएं हाथ की स्पिनर और बल्लेबाज हैं। एक दशक से अधिक समय से वह ऑस्ट्रेलियाई टीम में मुख्य खिलाड़ी रही हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की 2020 टी20 विश्व कप और 2022 वनडे विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा थीं।
https://twitter.com/JJonassen21/status/1646695388534173697?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1646695388534173697%7Ctwgr%5E1fb348b397c1682650d20f58f66a4f91bee1ed41%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fcricket%2Faustralian-womens-star-jess-jonassen-ties-knot-with-best-friend-sarah-wearn-see-pics-3947840
और पढ़िए – PAK vs NZ: मैदान पर उतरते ही बाबर आजम लगाएंगे खास ‘शतक’, बन जाएंगे तीसरे खिलाड़ी
WPL में दिल्ली कैपिटल्स का रहीं हिस्सा
30 साल की खिलाड़ी हाल ही में समाप्त हुई उद्घाटन महिला प्रीमियर लीग का भी हिस्सा थीं, जहां उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के फाइनल में पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि फाइनल में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वह महिला एशेज में भाग लेने के लिए इस साल जून और जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के साथ इंग्लैंड का दौरा करेंगी। एकमात्र टेस्ट 22 जून से खेला जाएगा, जबकि टी20 सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी। इसके बाद 12 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines