India vs Japan: भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में भाग लेगी. बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर ही संभालेंगे. भारतीय टीम फुल स्ट्रेंथ के साथ खेलेगी. बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान से होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ा ऐलान किया है.
बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भारत और जापान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ी कही है. भारत और जापान के बीच रिश्तों की 75वीं सालगिरह का जश्न मनाने के लिए भारत और जापान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. मुकाबला मंगलवार 22 सितंबर को जापान के टोचिगी प्रीफेचर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मैच सुबह 9:30 बजे खेला जाएगा.
---विज्ञापन---
यह मैच "स्पोर्ट 75" नाम की एक नई पहल का हिस्सा है. भारत और जापान के प्रधानमंत्री ने इस मैच को अपनी बैठक में पास किया था. इस मैच का मकसद दोनों देशों के रिश्ते को और भी बेहतर करना है.
ये भी पढ़ें: BCCI ने एक साथ 65 खिलाड़ियों पर लगाया बैन, लिस्ट में U19 वर्ल्ड कप विनर भी शामिल, जानिए वजह
---विज्ञापन---
देवजीत सैकिया ने भी जताई खुशी
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी भारत और जापान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच टी-20 मैच होना गर्व की बात है. उन्होंने आगे बताया है कि ये मैच एशिया के बाकी हिस्सों में लोकप्रिय बनाने का बेहतरीन मौका है. भारत और जापान के बीच 75 साल के रिश्ते का जश्न मनाना वाकई में एक खास अनुभव है.
ये भी पढ़ें: युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को क्यों कराई कान पकड़कर उठक-बैठक? वायरल हुआ वीडियो
---विज्ञापन---
भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में सीधे क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. इसके बाद 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. एशियन गेम्स 2026 में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया और ओमान की टीमें हिस्सा लेंगी. भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था. उस समय भारतीय टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था. लेकिन इस बार भारतीय टीम अपनी फुल स्ट्रेंथ के साथ मैदान पर उतरने वाली है.
एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.
---विज्ञापन---