AUS U19 Team Announced: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए अंडर 19 टीम का ऐलान कर दिया है. अगले महीने भारत और ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीमों के बीच एकदिवसीय और टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है. इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने अब 16 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है. तेज गेंदबाज विल बाइरोम और केसी बार्टन अंडर 19 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे और नई जूनियर टीम में भी शामिल हैं. उनका अनुभव अन्य खिलाड़ियों की भारत दौरे पर मदद कर सकता है.
ऑस्ट्रेलिया ने किया नई अंडर 19 टीम का ऐलान
अंडर 19 वर्ल्ड कप के बाद हर टीम नए खिलाड़ियों को मौका देती है. ऑस्ट्रेलिया ने भी कुछ ऐसा किया और अपनी जूनियर मेंस टीम में 14 नए खिलाड़ियों को जगह दी है. केसी बार्टन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में 4 विकेट झटके थे, वहीं इस टूर्नामेंट में बाइरोम ने 10 विकेट अपने नाम किए थे. स्क्वाड में भारतीय मूल के नील पटेल भी शामिल हैं.
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम: केसी बार्टन, हेडन बारबुलोविक, एली ब्रेन, विल बाइरोम, ब्लेक केटिल, जैक चोजनेक, स्पेंसर ग्रीन, कोनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड हॉलिक, मैथ्यू लोफ, नील पटेल, जैकब पेट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस, थॉमस वासेओ.
ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल ने बताया कैसे उनके पिता उन्हें करते हैं उत्साहित, क्रिकेट के लिए है उनका पैशन
ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के भारत दौरे का शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम भारत दौरे पर कुल 3 वनडे और 2 चार दिवसीय मैच खेलेगी. उनके बीच 18 सितंबर से एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत होगी. भारतीय अंडर 19 और ऑस्ट्रेलियाई अंडर 19 टीम के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में 18 सितंबर, 21 सितंबर और 23 सितंबर को वनडे मैच खेला जाएगा.
उनके बीच इसी मैदान पर 27 सितंबर से चार दिवसीय टेस्ट मैच शुरू होगा, वहीं 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के B ग्राउंड में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. भारतीय जूनियर टीम ने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया है और जीत के बाद उसके पास मोमेंटम होगा. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मोमेंटम को जारी रखना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका दौरे से पहले बदल गया टीम इंडिया का कोच, BCCI ने 57 साल के पूर्व क्रिकेटर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines