हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CPL 2026: 24 गेंदों में से 21 डॉट... सुनील नरेन की फिरकी में उलझे बल्लेबाज, झटके 3 बड़े विकेट

Sunil Narine: CPL 2026 में सुनील नरेन ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचाया. उनकी स्पिन गेंदबाजी के जाल में बल्लेबाज उलझ गए. नरेन ने 4 ओवरों में 21 डॉट गेंदें फेंक दिए. आइए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
नरेन ने गेंदबाजी से मचाया धमाल (Image: Instagram/cplt20)

Sunil Narine: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 इतिहास के सबसे महान गेंदबाज सुनील नरेन एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हैं. उन्होंने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मैच में अपनी जोरदार गेंदबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया. अपने चार ओवर के स्पेल में नरेन ने 21 गेंदें डॉट फेंक दी. इसके अलावा उन्होंने तीन विकेट भी झटके. त्रिनबागो नाइट राइडर्स को आसान जीत में नरेन का सबसे बड़ा किरदार रहा और इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच खिताब मिला.

सुनील नरेन की फिरकी में उलझे बल्लेबाज

SKN पैट्रियट्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच आर्नोस वेल स्टेडियम में मैच खेला गया. सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी की और TKR के सुनील नरेन ने अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया. T20 मैच में एक खिलाड़ी अधिकतम 24 गेंदें (4 ओवर) फेंक सकता है.

नरेन ने इन 24 गेंदों में से 21 गेंदें डॉट डाल दी. बल्लेबाजों को उनकी गेंद समझ ही नहीं आ रही थी. नरेन ने आंद्रे फ्लेचर, काइल मायर्स और एलिक एथनेज को दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं करने दिया और उनके विकेट झटके. 4 ओवरों में सुनील ने 1 मेडन फेंका और 1.75 की इकोनॉमी से सिर्फ 7 रन दिए. उनके इस जादुई स्पेल ने दिल जीत लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहली बार खेलेंगे टीम इंडिया के 4 धाकड़ बल्लेबाज, टेस्ट क्रिकेट में होगी ‘अग्निपरीक्षा’

TKR ने 19 रन से जीता मैच

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए. TKR को जीत के लिए 110 रन चाहिए थे और वह 15 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन पर थे. इसके बाद बारिश हो गई और मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया. पार स्कोर 76 रन था और TKR पहले ही 94 रन बना चुकी थी. वह पार स्कोर से काफी आगे थी और इसी वजह से उन्हें इस मैच में 19 रन से जीत मिली. नरेन को अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘विराट-नवीन’ विवाद की APLT20 में कॉपी! मैच के बाद आपस में भिड़े खिलाड़ी, VIDEO वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola