IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहली बार खेलेंगे टीम इंडिया के 4 धाकड़ बल्लेबाज, टेस्ट क्रिकेट में होगी 'अग्निपरीक्षा'
IND vs SL: श्रीलंका दौरे की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए महत्वपूर्ण रहने वाली. बता दें कि कुछ भारतीय खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे.

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज से जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं. टीम इंडिया पहले से थोड़ी कमजोर नजर आ रही है लेकिन फैंस को इस युवा ब्रिगेड से बहुत उम्मीद है. ऋषभ पंत और केएल राहुल का अनुभव बल्लेबाजी क्रम में काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेलने का अनुभव नहीं है. वह पहली बार इस टीम के खिलाफ उतरेंगे. (Image: ANI)
यशस्वी जायसवाल
2 / 6यशस्वी जायसवाल भारतीय टेस्ट टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक हैं. हालांकि, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है. वह श्रीलंका की परिस्थितियों से परिचित नहीं हैं। इसी वजह से स्पिन गेंदबाजी उनके लिए परेशानी बन सकती है. (Image: ANI)
शुभमन गिल
3 / 6भारतीय कप्तान शुभमन गिल का टेस्ट रिकॉर्ड काफी अच्छा है लेकिन फैंस को यह जानकर हैरानी होगी कि गिल ने कभी भी श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. वह भी पहली बार श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने उतरेंगे. (Image: ANI)
ध्रुव जुरेल
4 / 6ध्रुव जुरेल टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं. जुरेल नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हैं. उनके पास ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का अनुभव है, लेकिन उन्होंने कभी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट नहीं खेला है. उन पर भी बल्लेबाजी क्रम में बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. (Image: ANI)
देवदत्त पडिक्कल
5 / 6देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ अभ्यास मैच में जोरदार शतक जड़ा. ऐसा लग रहा है कि पडिक्कल ने इन परिस्थितियों में खुद को ढाल लिया है. हालांकि, फैंस को यह जानकर हैरानी होगी कि पडिक्कल भी पहली बार श्रीलंका के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. (Image: ANI)
टीम इंडिया का स्क्वाड
6 / 6शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.