हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बीच अचानक आया इस अहम टूर्नामेंट का शेड्यूल, स्टार क्रिकेटर्स लेंगे हिस्सा

Caribbean Premier League 2026 Schedule Announced: इस वक्त भारत में इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन जारी है, जहां वेस्टइंडीज के कई स्टार प्लेयर हिस्सा ले रहे हैं. इस बीच कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का भी शेड्यूल जारी हो गया है, जिसका इंतजार काफी क्रिकेट फैंस को था. हालांकि इस टूर्नामेंट का टाइम टेबल आईपीएल के साथ क्लैश नहीं करता, इसलिए कैरेबियन खिलाड़ी को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है.

विज्ञापन
CPL

CPL 2026 Schedule Announced: कैरेबियन प्रीमियर लीग के आने वाले सीज़न का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है. ये टूर्नामेंट 7 अगस्त, 2026 से शुरू होगा. इस साल टूर्नामेंट का विस्तार किया गया है और इसमें 7 टीमें – एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस, बारबाडोस रॉयल्स, जमैका किंग्समेन, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स, सेंट लूसिया किंग्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स इस पॉपुलर ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के कई ऐसे इंटरनेशनल प्लेयर्स हिस्सा लेते हैं, जो फिलहाल आईपीएल भी खेल रहे हैं. इसमें निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, सुनील नरेन जैसे स्टार क्रिकेटर्स का नाम शामिल है.

पहला मैच किन टीमों के बीच होगा?

सीपीएल 2026 की शुरुआत 7 अगस्त को सेंट विंसेंट में पहले मैच के साथ होगी, जिसमें जमैका किंग्समेन का मुकाबला एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस से होगा. प्लेऑफ़ 16 सितंबर से शुरू होंगे और फाइनल 20 सितंबर को बारबाडोस में खेला जाएगा. सीपीएल 2025 के फ़ाइनल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स मौजूदा चैंपियन हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2026: संजय मांजरेकर ने फिर दिया विराट कोहली के फैंस को ‘भड़काने’ वाला बयान, इस बात पर साधा निशाना

विज्ञापन

‘फाइनल होगा यादगार’

सीपीएल के सीईओ पीट रसेल ने एक बयान में कहा, ‘2026 में टूर्नामेंट के विस्तार के साथ, हमें पहली बार सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस में सीपीएल क्रिकेट लाने की खुशी है. हम बारबाडोस में फाइनल वीक की मेजबानी करने को लेकर भी उतने ही एक्साइटेड हैं, जहां हमारे पास टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में सबसे बड़ा और सबसे यादगार फ़ाइनल पेश करने की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं. हर साल हमारा टारगेट लेवल को और ऊपर उठाना होता है, और मुझे पहले से कहीं ज्यादा यकीन है कि सीपीएल 2026 हमारा अब तक का सबसे बेहतरीन सीज़न होगा.’

यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने प्रीति जिंटा से की अजीब डिमांड, PBKS की मालकिन ने किया वादा, लेकिन..

विज्ञापन

CPL 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीखदिनमुकाबलालोकल टाइमवेन्यू
7 अगस्तशुक्रवारJKM vs ABF7:00 PMसेंट विंसेंट
8 अगस्तशनिवारSKNP vs TKR7:00 PMसेंट विंसेंट
9 अगस्तरविवारABF vs SLK7:00 PMसेंट विंसेंट
11 अगस्तमंगलवारJKM vs BR7:00 PMजमैका
12 अगस्तबुधवारSLK vs SKNP7:00 PMसेंट लूसिया
13 अगस्तगुरुवारJKM vs GAW7:00 PMजमैका
14 अगस्तशुक्रवारSLK vs ABF7:00 PMसेंट लूसिया
15 अगस्तशनिवारJKM vs TKR7:00 PMजमैका
16 अगस्तरविवारSLK vs BR7:00 PMसेंट लूसिया
18 अगस्तमंगलवारJKM vs SKNP7:00 PMजमैका
19 अगस्तबुधवारSLK vs GAW7:00 PMजमैका
20 अगस्तगुरुवारABF vs SKNP7:00 PMएंटीगुआ
21 अगस्तशुक्रवारSLK vs JKM7:00 PMसेंट लूसिया
22 अगस्तशनिवारABF vs TKR7:00 PMएंटीगुआ
23 अगस्तरविवारABF vs GAW7:00 PMएंटीगुआ
25 अगस्तमंगलवारABF vs BR7:00 PMएंटीगुआ
26 अगस्तबुधवारTKR vs SLK7:00 PMत्रिनिदाद
27 अगस्तगुरुवारSKNP vs JKM7:00 PMसेंट किट्स
28 अगस्तशुक्रवारTKR vs BR8:00 PMत्रिनिदाद
29 अगस्तशनिवारTKR vs GAW7:00 PMत्रिनिदाद
30 अगस्तरविवारSKNP vs ABF7:00 PMसेंट किट्स
31 अगस्तसोमवारTKR vs JKM5:00 PMत्रिनिदाद
1 सितंबरमंगलवारSKNP vs BR7:00 PMसेंट किट्स
2 सितंबरबुधवारTKR vs ABF7:00 PMत्रिनिदाद
3 सितंबरगुरुवारSKNP vs SLK7:00 PMसेंट किट्स
4 सितंबरशुक्रवारGAW vs JKM7:00 PMगुयाना
5 सितंबरशनिवारBR vs TKR8:00 PMबारबाडोस
6 सितंबररविवारGAW vs SKNP10:00 AMगुयाना
6 सितंबररविवारBR vs SLK7:00 PMबारबाडोस
8 सितंबरमंगलवारGAW vs ABF7:00 PMगुयाना
9 सितंबरबुधवारGAW vs SLK7:00 PMगुयाना
10 सितंबरगुरुवारBR vs SKNP7:00 PMबारबाडोस
11 सितंबरशुक्रवारGAW vs TKR7:00 PMगुयाना
12 सितंबरशनिवारBR vs JKM8:00 PMबारबाडोस
13 सितंबररविवारBR vs GAW7:00 PMबारबाडोस
16 सितंबरबुधवारEliminator (3rd vs 4th)7:00 PMबारबाडोस
17 सितंबरगुरुवारQualifier 1 (1st vs 2nd)8:00 PMबारबाडोस
18 सितंबरशुक्रवारQualifier 27:00 PMबारबाडोस
20 सितंबररविवारFinal7:00 PMबारबाडोस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola