युजवेंद्र चहल ने प्रीति जिंटा से की अजीब डिमांड, PBKS की मालकिन ने किया वादा, लेकिन..
Yuzvendra Chahal Special Demand From Preity Zinta: युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज वाले ह्यूमर से सबका ध्यान खींचा है. पंजाब किंग्स के इस स्पिनर को उनके मजेदार पोस्ट और बातचीत के लिए जाना जाता है. हाल ही में उन्होंने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा की तरफ से होस्ट किए गए एक ऑनलाइन फैन सेशन में हिस्सा लिया.

पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा और यूजवेंद्र चहल मौजूदा आईपीएल सीजन के बीच उनका एक अचानक किया गया कमेंट तेजी से वायरल हो गया. जो क्रिकेट फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.
2 / 6मैदान के बाहर युजवेंद्र चहल और प्रीति जिंटा के बीच एक मजेदार कमेंट्स ने फैंस का ध्यान खींचा है. पीबीकेएस की ओनर प्रीति ज़िंटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक 'क्वेश्चन एंड आंसर' सेशन होस्ट किया, जिसमें उन्होंने फैंस को उनसे बातचीत करने के लिए बुलाया.
3 / 6प्रीति जिंटा ने एक्स पर लिखा, 'आज अचानक से #pzchat करने के लिए एकदम सही दिन लग रहा है! अपने सवाल भेजिए दोस्तों #Ting'. इस बातचीत में शामिल होते हुए, युजवेंद्र चहल ने एक मजेदार गुजारिश की जो तुरंत वायरल हो गई.
4 / 6युजवेंद्र चहल ने पूछा- 'मैम, अगर मुझे एक मैच में ओपनिंग बैटिंग करने का मौका मिल जाए तो?' प्रीति जिंटा ने मजाकिया अंदाज में उनकी गुजारिश मान ली, लेकिन एक शर्त भी रखी कि ऐसा आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद ही हो सकता है.
5 / 6प्रीति जिंटा ने जवाब देते हुए लिखा, 'ज़रूर यूजी तुम्हारे लिए कुछ भी. आईपीएल खत्म होने दो, उसके बाद जो भी मैच तुम्हें पसंद हो मुझे यकीन है कि तब प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को कोई दिक्कत नहीं होगी #Ting'
6 / 6जहां एक तरफ युजवेंद्र चहल मैदान के बाहर लोगों का एंटरटेन कर रहे हैं, वहीं मैदान पर उनकी परफॉर्मेंस एवरेज से थोड़ा कम रहा है. ये सीनियर लेग-स्पिनर, जो आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, इस सीजन में 7 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ही ले पाए हैं, और उनका इकॉनमी रेट 9.76 रही है.