भारतीय क्रिकेटर गुनलन कमलिनी ने जीता गोल्ड मेडल, CM जोसेफ विजय देंगे लाखों रुपये का इनाम

Gunalan Kamalini: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने इनामी राशि का बड़ा ऐलान कर दिया. वह अब भारतीय क्रिकेटर गुनलन कमलिनी को लाखों रुपये देंगे.

भारतीय महिला टीम/ Image Source: ANI

भारतीय महिला टीम/ Image Source: ANI

Gunalan Kamalini: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. इसके बाद फाइनल में भारत ने श्रीलंका महिला टीम को एकतरफा हराया और गोल्ड पर कब्जा जमा लिया. एशियन गेम्स 2026 में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया के आगे सभी टीमें पस्त हो गईं. अब गोल्ड मेडल जीतने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान कर दिया है. वह भारतीय क्रिकेटर गुनलन कमलिनी को इनाम के तौर पर लाखों रुपये देंगे.

विज्ञापन

जोसेफ विजय ने किया बड़ा ऐलान

भारतीय टीम के गोल्ड जीतने पर देश की कई बड़ी हंस्तियों ने बधाई दी है. इनमें मुख्यमंत्री जोसेफ विजय का भी नाम शामिल है. उन्होंने अब तमिलनाडु से आने वाली भारतीय क्रिकेटर गुनलन कामलिनी को 75 लाख रुपये इनाम के तौर पर देने का फैसला किया है. विजय ने तमिलनाडु से आने वाले खिलाड़ियों के सपोर्ट में भी बात की है .गोल्ड के अलावा गुनलन कमलिनी के लिए जोसेफ ने गुड न्यूज दी है.

विज्ञापन

गुनलन कमलिनी फाइनल में प्लेइंग 11 का हिस्सा थीं. लेकिन उनकी बल्लेबाजी नहीं आ सकी. हालांकि एशियन गेम्स 2026 में उन्होंने अपने बल्ले से खासा कमाल नहीं दिखाया और 2 पारियों में केवल 3 रन बनाए.

18 साल की कमलिनी ने दिसंबर 2025 में भारत की ओर से डेब्यू किया था. अब तक वह भारत के लिए 5 टी-20 मैच खेल चुकी हैं. हालांकि कमलिनी के बल्ले ने अब तक खासा प्रभावित नहीं किया है. उन्होंने 4 पारियों में अब तक भारत के लिए केवल 30 रन बनाए हैं. उन्होंने 15 रनों की अपनी बेस्ट पारी भारत के लिए खेली है.

विज्ञापन

भारत ने 167 रनों से मारी बाजी

एशियन गेम्स 2026 फाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 45 गेंदों में 79 रन बनाए थे. उनके अलावा ऋचा घोष ने 22 गेंदों में 49 रन बनाए थे. इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों में 48 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 15.4 ओवर में 69 रनों पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 21 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 6 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. इसके अलावा शेफाली वर्मा, श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ