चेतेश्वर पुजारा को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अर्जुन अवॉर्ड से किया सम्मानित, ट्वीट कर जताया आभार

Cheteshwer Pujara Arjun Award

Cheteshwer Pujara Arjun Award

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने शनिवार को एक बड़ी उपलब्धी हासिल की। उन्हें एक विशेष समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चेतेश्वर पुजारा को ये पुरस्कार देने की 5 साल पहले सिफारिश की गई थी। लेकिन जारा अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के कारण 2017 में पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। शनिवार को आखिरकार यहां ‘हैंड ओवर’समारोह में उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद- चेतेश्वर पुजारा

पांच साल बाद इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद चेतेश्वर पुजारा काफी खुश नजर आए। उन्होंने इसके बाद ट्वीट कर बीसीसीआई और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘बीसीसीआई और अनुराग ठाकुर को बाद में अर्जुन पुरस्कार सौंपने के लिए यह सम्मान आयोजित करने के लिये धन्यवाद. इसे मैं अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के कारण उस साल ले नहीं पाया था। इसे लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आभारी हूं।’

विज्ञापन

https://twitter.com/cheteshwar1/status/1593985062663782400

2017 में बनाए थे 1316 रन

बता दें कि चेतेश्वर पुजारा को ये सम्मान 2017 में खेले गए दमदार क्रिकेट की बदौलत दिया गया हैं। उन्होंने 2017 में टीम के लिए टेस्ट में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था। पुजारा ने कुल 13 टेस्ट मैच में 1316 रन बनाए थे और सभी को अपना मुरीद बना लिया था। पुजारा फिलहाल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम ससेक्स के लिए 1000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं और तीन डबल सेंचुरी भी जड़ दी हैं। उनके इसी प्रदर्शन के चलते ससेक्स ने उनकी कांट्रेक्ट एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। वह भारत ए टीम का हिस्सा होंगे जो अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ