हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK, IPL ऑक्शन से पहले आया चौंकाने वाला अपडेट

CSK Might Release Prashant Veer: IPL 2027 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स अपने स्टार ऑलराउंडर प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है. CSK ने पिछले ऑक्शन में प्रशांत को 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, अब उनका सफर टीम से खत्म हो सकता है.

विज्ञापन
CSK से प्रशांत वीर का सफर खत्म हो सकता है (Image: ANI)

CSK Might Release Prashant Veer: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन से पहले टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. हर टीम नए सीजन से पहले उन खिलाड़ियों को रिलीज करती है, जिन्होंने पिछले सीजन में निराश किया या जो टीम की फ्यूचर प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं. अब दिसंबर में ऑक्शन होने वाला है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स 14.2 करोड़ के स्टार ऑलराउंडर प्रशांत वीर को बाहर कर सकती है. इससे नीलामी के लिए उनके पास एक बड़ा पर्स तैयार हो जाएगा.

प्रशांत वीर CSK से हो सकते हैं रिलीज

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स 14.2 करोड़ के अपने दो स्टार खिलाड़ियों में से एक को रिलीज कर सकती है. IPL 2026 ऑक्शन में CSK ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. प्रशांत वीर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. उत्तर प्रदेश के इस स्पिन ऑलराउंडर ने छह मैचों में सिर्फ 60 रन बनाए और टूर्नामेंट में एक भी विकेट नहीं झटका.

कार्तिक शर्मा की बात करें, तो उन्होंने 11 मैचों में हिस्सा लिया और 32.77 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर 71 रन रहा. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन पिछले सीजन में ठीक रहा. रिपोर्ट में बताया गया है कि CSK मैनेजमेंट उन्हें रिटेन कर सकती है लेकिन अभी अंतिम फैसला लेना बाकी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली जगह

ऑक्शन में दोबारा प्रशांत को खरीद सकती है CSK

प्रशांत वीर को CSK अपने फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. इसी वजह से 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें रिलीज करने के बाद दोबारा खरीद सकती है. CSK के पास अभी पर्स में 2.4 करोड़ रुपये हैं और हर साल की तरह 5 करोड़ रुपये हर टीम के पर्स में जोड़े जाएंगे. ऐसे में CSK के पास 7.4 करोड़ रुपये होंगे. अगर चेन्नई प्रशांत वीर को रिलीज कर देती है, तो उनका पर्स बड़ा हो जाएगा. इसके अलावा भी फ्रेंचाइजी कुछ नामों को रिलीज कर सकती है.

विज्ञापन

कब होगा रिटेंशन लिस्ट का ऐलान?

ऑक्शन से एक महीने पहले अमूमन फ्रेंचाइजियों को रिटेंशन लिस्ट जारी करनी होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 नवंबर तक सभी टीमों को बताना है कि वे IPL 2027 से पहले किन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी और किन्हें रिलीज कर देंगी. इसका सीधा अर्थ है कि करीब दो हफ्तों में CSK में प्रशांत वीर के फ्यूचर को लेकर स्पष्टता मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया नया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित राणा और अंगकृश रघुवंशी, रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola