Chennai Super Kings Beat Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के हाई वोल्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से धूल चटा दी है. ऐतिहासिक चेपॉक मैदान में जोश इंग्लिश का जलवा देखने को मिला जिसे उर्विल पटेल की पारी ने फीका कर दिया. इस जीत के साथ येलो आर्मी 12 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है, वहीं एलएसजी 6 अंकों के साथ टेबल में सबसे नीचे है, और उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की कोई संभावना नहीं बची है.
जोश इंग्लिश का धमाका
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपरजायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. ओपनर जोश इंग्लिश और मिचेल मार्श ने मिलकर एलएसजी को एक शानदार शुरुआत दी, और पहले विकेट के लिए 77 रन की पार्टनरशिप की. मार्श को 10 रन के निजी स्कोर पर अंशुल कंबोज ने अपना शिकार बनाया, लेकिन मार्श ने मैदान में तूफान ला दिया, इस ऑस्ट्रेलियन बैटर ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 85 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 257.57 रहा, उन्हें जेमी ओवरटन ने पवेलियन भेजा.
यह भी पढ़ें- CM विजय के शपथ ग्रहण समारोह में दिखा ‘CSK प्लेयर’! इंटरनेट पर मची हलचल, अश्विन ने भी लिए मजे
एलएसजी का स्कोर 200 पार
हालांकि तीसरे नंबर पर आए निकोलस पूरन एक बार फिर फ्लॉप रहे, इस कैरेबियन बैटर को नूर अहमद ने महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. फिर ऋषभ पंत (15 रन), एडेन मार्करम (6 रन) और अंगकृष रघुवंशी (18 रन) सस्ते में निपट गए. शहबाज अहमद 25 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 43 रन का अहम योगदान दिया. हिम्मत सिंह ने 17 रन बनाए, जिसकी मदद से लखनऊ का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 203/8 तक पहुंच गए. गेंदबाजी की बात करें तो जेमी ओवरटर्न ने 3, अंशुल कंबोज ने 2 और नूर अहमद ने 1 विकेट हासिल करें.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच हरभजन सिंह ने क्यों की टेस्ट क्रिकेट को बचाने की अपील? एशेज से सीखने की दी सलाह
उर्विल पटेल का तूफान
204 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से ओपनर संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 200.00 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे, वो तेजी रन बना ही रहे थे कि दिगवेश राठी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बावजूद येलो आर्मी के रनों की रफ्तार नहीं रुकी, तीसरे नंबर पर आए उर्विल पटेल ने एलएसजी के बल्लेबाजों की जमकर धुनाई की, उन्होंने 23 गेंदों 2 चौके और 8 छक्के की मदद से 65 रन ठोके, जिसमें स्ट्राइक रेट 282.60 का रहा, उन्होंने शहबाज अहमद ने आवेश खान के हाथों कैच आउट करा दिया.
CSK की शानदार जीत
सीएसके कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए, उन्हें शहबाज अहमद ने क्लीन बोल्ड कर दिया. डेवाल्ड ब्रेविस को दिगवेश राठी ने 10 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके अलावा कार्तिक शर्मा 20 ही रन बना पाए थे, कि आवेश खान ने उनका शिकार कर लिया. हालांकि येलो आर्मी ने वक्त रहती टोटल स्कोर को चेज कर लिया, क्योंकि शिवम दुबे (15 रन) और प्रशांत वीर (17 रन) ने 19.2 ओवर में स्कोर को 208/5 तक पहुंचा दिया.
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
13 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
18 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
52 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines