सिर्फ 5 रन देकर झटके हैट्रिक समेत 7 विकेट, श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने एशिया कप में रचा नया इतिहास
Chamari Athapaththu: श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने बुधवार, 2 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 में गेंद से कहर बरपाते हुए इतिहास रच दिया. अटापट्टू ने अपनी शानदार गेंदबाजी से वो कारनामा कर दिखाया, जो मेंस और वुमेंस दोनों एशिया कप के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था.
Womens Asia Cup 2026, Chamari Athapaththu: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने बुधवार, 2 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 में गेंद से कहर बरपाते हुए इतिहास रच दिया. अटापट्टू ने अपनी शानदार गेंदबाजी से वो कारनामा कर दिखाया, जो मेंस और वुमेंस दोनों एशिया कप के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. इंडोनेशिया के खिलाफ अटापट्टू ने महज 5 रन देकर 7 विकेट झटके, जिसमें हैट्रिक भी शामिल रहा. इस घातक गेंदबाजी से उन्होंने न सिर्फ क्रिकेट जगत को हैरान किया, बल्कि एशिया कप के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
चमारी अटापट्टू ने 3.3 ओवर में झटके 7 विकेट
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निलाक्षिका सिल्वा (50) की पारी के दम पर 7 विकेट पर 124 रन बनाए थे. इसके बाद श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने गेंद से कहर बरपाया और अकेले ही इंडोनेशिया के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया. अटापट्टू ने सिर्फ 3.3 ओवर में 5 रन खर्च करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ अटापट्टू मेंस और वुमेंस दोनों एशिया कप के इतिहास में 7 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं.
---विज्ञापन---
अपनी इस स्पेल में उन्होंने हैट्रिक भी हासिल किया. अटापट्टू की घातक गेंदबाजी के सामने इंडोनेशिया के बल्लेबाजी बुरी तरह से बिखर गई और पूरी टीम महज 49 रन पर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका ने इस मुकाबले को 75 रन से अपने नाम किया. इस शानदार जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी को और मजबूत कर ली है. टीम 4 अंकों के साथ ग्रुप-बी में टॉप पर पहुंच गई है.
CHAMARI MAGIC🔥🇱🇰
What a spell.. Chamari Athapaththu delivers an outstanding 7 wickets for just 5 runs, including a sensational hat-trick! 🎩🔥
चमारी अटापट्टू ने इस शानदार प्रदर्शन के साथ महिला एशिया कप का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इससे पहले टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड पाकिस्तान की जावेरिया खान के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2008 महिला एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट हासिल किए थे. लेकिन अब चमारी ने 5 रन देकर 7 विकेट लेकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है.
---विज्ञापन---
CHAMARI ATHAPATHTHU MAKES ASIA CUP HISTORY 🇱🇰 🔥
Sri Lanka superstar Chamari Athapaththu delivers a sensational 7-wicket haul for just 5 runs including a hat-trick against Indonesia. pic.twitter.com/0Y4MWDR9db
इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ चमारी अटापट्टू ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं हैं. अटापट्टू एशिया कप टी20 इतिहास में 6 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. इसके अलावा, यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला 5 विकेट हॉल भी रहा और वह श्रीलंका महिला क्रिकेट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज भी बन गई हैं.
5 रन देकर 7 विकेट का अटापट्टू का प्रदर्शन अब श्रीलंका की मेंस और वुमेंस दोनों टीमों के टी20 इंटरनेशनल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन बन गया है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 विकेट लेने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी कप्तान भी बन गई हैं. उनसे पहले अर्जेंटीना की एलिसन स्टॉक्स ने 2022 में पेरू के खिलाफ सिर्फ 3 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/सिर्फ 5 रन देकर झटके हैट्रिक समेत 7 विकेट, श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने एशिया कप में रचा नया इतिहास
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.