---विज्ञापन---

वर्ल्ड कप 2027 के लिए BCCI का मास्टरप्लान आया सामने, साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज खेल सकती है टीम इंडिया

ODI World Cup 2027: बीसीसीआई ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर अपनी कमर कस ली है और ट्रॉफी जीतने के लिए बड़ा प्लान बना रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई साउथ अफ्रीका में एक वनडे सीरीज खेलने योजना बना रही है. बार्ड साउथ अफ्रीका में दोनों टीमों के बीच 4 या 6 मैचों की वनडे सीरीज आयोजित करना चाहता है.

---विज्ञापन---

ODI World Cup 2027: टीम इंडिया का अगला बड़ा लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है. वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और ट्रॉफी जीतने के लिए बड़ा प्लान कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई साउथ अफ्रीका में एक वनडे सीरीज खेलने की योजना बना रही है. बोर्ड क्रिकेट साउथ अफ्रीका से बात कर रही है कि वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज आयोजित की जाए. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को काफी फायदा मिलेगा.

वर्ल्ड कप से पहले भारत-साउथ अफ्रीका के बीच हो सकती है ODI सीरीज

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज के लिए अनुरोध किया है. बोर्ड चाहता है कि टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसके घर पर 4 या 6 मैचों की वनडे सीरीज खेले. अगले साल अक्टूर-नवंबर में 2027 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में ही खेला जाना है. ऐसे में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले वहां की परिस्थितियों और उछाल भरी पिचों के अनुरूप ढलने का अच्छा मौका मिलेगा. इतना ही नहीं, इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम मैनेजमेंट को वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपने कॉम्बिनेशन आजमाने और बेस्ट प्लेइंग इलेवन तैयार करने का भी मौका होगा.

---विज्ञापन---

भारत ने आखिरी बार 2024 में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, जिसमें भी दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. भारत के मौजूदा फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई मैच भी तय नहीं है. ऐसे में नए FTP में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज को शामिल किया जा सकता है.

24 साल बाद साउथ अफ्रीका में हो रहा वर्ल्ड कप

ODI वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन अगले साल अक्टूबर-नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. साउथ अफ्रीका 24 साल के बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है. साल 2003 में आखिरी बार साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. भारत ने 2011 के बाद से वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता है. ऐसे में भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जरूर घर लाना चाहेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- खतरे में इन 7 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, टीम इंडिया में वापसी हुई मुश्किल

साउथ अफ्रीका में भारत का वनडे रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसके घर पर भारत ने अब तक कुल 43 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने सिर्फ 15 ही जीते हैं, जबकि अफ्रीका ने 25 मुकाबले जीते हैं. हालांकि, 2023 में हुई वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से मात दी थी.

ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, क्लीन स्वीप पर इंग्लिश टीम की नजरें

First published on: Sep 03, 2026 07:00 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola