3 मैच, सिर्फ 11 रन! जिम्बाब्वे में फ्लॉप होने पर छलका अभिषेक शर्मा का दर्द, कहा- बुरा लगता है जब...

Abhishek Sharma Post: अभिषेक शर्मा के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज कुछ खास नहीं रही. उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 11 रन बनाए. इसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर भारतीय ओपनर का दर्द छलका है.

Abhishek Sharma Post

अभिषेक शर्मा का भावुक पोस्ट वायरल (Image: ANI)

Abhishek Sharma Post: अभिषेक शर्मा भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक हैं. वो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में अभिषेक शर्मा बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. तीन मुकाबलों में पंजाब का यह धाकड़ बल्लेबाज मात्र 11 रन ही बना पाया. साफ तौर पर अभिषेक अपने इस प्रदर्शन से खुश नहीं थे और सीरीज के समापन के बाद सोशल मीडिया पर उनका दर्द छलका. उन्होंने जोरदार कमबैक करने की हुंकार भी भर दी है.

विज्ञापन

खराब प्रदर्शन के बाद अभिषेक का छलका दर्द

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे दौरे के समापन के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला. वह अपने प्रदर्शन से नाखुश दिखाई दिए लेकिन उन्होंने मेहनत के दम पर जोरदार वापसी का भरोसा जताया. उन्होंने कहा, ‘जब लोगों को आपसे उम्मीद होती है और आप उस पर खरे नहीं उतर पाते हैं, तो बुरा लगता है. हालांकि, यह गेम हमेशा ही उन लोगों को इनाम देता है, जो लगातार मेहनत करते हैं. मुझे इस बात की खुशी है कि टीम को जीत मिली. मैं शानदार तरीके से वापसी करूंगा.’

विज्ञापन

सपोर्ट में उतरे सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और पिछले दो साल में उनके भारत के लिए योगदान को याद किया. सूर्यकुमार ने कहा, ‘आपने पिछले दो साल में लगातार हम सभी को मुस्कुराने के काफी कारण दिए हैं. आपने भारत के लिए तब सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जब इसकी सबसे अधिक जरूरत थी. यह सिर्फ समय की बात है. आप जैसे हैं, वैसे ही रहिए.’

विज्ञापन
suryakumar yadav message for abhishek sharma
Image: ANI

वैभव सूर्यवंशी के लिए यादगार रहा दौरा

अभिषेक शर्मा के लिए जिम्बाब्वे दौरा भूलने लायक रहा, क्योंकि वो तीन मैचों में मात्र 11 रन बना पाए. हालांकि, उनके ओपनिंग पार्टनर वैभव सूर्यवंशी के लिए सीरीज पूरी तरह विपरीत रही. उन्होंने 3 मैचों में 151 रन जड़ दिए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में वैभव का औसत 50.33 रहा और उन्होंने 196.10 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उम्मीद है कि अभिषेक एशियन गेम्स में फिर से लय हासिल करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ