Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारतीय T20I टीम का हिस्सा हैं. हालांकि, उन्हें टीम मैनेजमेंट द्वारा खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. वह बैकअप ओपनर के रूप में टीम में शामिल हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इसी वजह से फैंस ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए. अब श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं देने का कारण बताया.
वैभव सूर्यवंशी को मौके नहीं देने पर क्या बोले अय्यर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वैभव को अभी मौका नहीं मिल सकता, क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार रन बना रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी के लिए ड्रेसिंग रूम में खुश रहना बहुत जरूरी है. वह बहुत जवान हैं और उनके पास मौके हासिल करने के लिए बहुत साल हैं. वह सीधे टीम में नहीं आ सकते, क्योंकि हमारे ओपनर लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप जीता है.’
NZ की परिस्थितियों से काफी कुछ सीखेंगे वैभव
वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. सभी को अंदाजा है कि न्यूजीलैंड में भी शायद सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिलेगा. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि अगर 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को मौके नहीं देने हैं, तो उसे रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए भेजा जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
श्रेयस अय्यर ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी भले ही प्रमुख ओपनर नहीं होंगे लेकिन न्यूजीलैंड में रहने से उन्हें परिस्थितियों का अंदाजा लगेगा. अगली बार वैभव के लिए यह अनुभव फायदेमंद रह सकता है. उन्होंने कहा, ‘अगर वह विदेशी धरती पर टीम के साथ होंगे, तो उन्हें एक आइडिया मिल जाएगा कि किन विकेटों पर कैसे खेला जाता है. अगली बार जब वे इन परिस्थितियों में आएंगे, तो वे पूरी तरह तैयार होंगे. वह टीम के उन अन्य खिलाड़ियों को भी समझा पाएंगे, जो पहली बार यहां आएंगे.’
वैभव सूर्यवंशी ने कब खेला था आखिरी मैच?
वैभव सूर्यवंशी का आखिरी T20I मैच एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था. गोल्ड मेडल के लिए हुए इस मैच में वैभव 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में वैभव को पांच में से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. अब न्यूजीलैंड में भी वैभव की जगह बनना मुश्किल है. हालांकि, संजू अगर शुरुआती तीन T20I मैचों में बुरी तरह फेल हो जाते, तो सूर्यवंशी की जगह बन सकती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी का तूफान रोकने के लिए न्यूजीलैंड ने बनाया खास प्लान, कप्तान सैंटनर ने दी चेतावनी
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पांड्या 6 महीने के लिए हुए मैदान से बाहर
1 hr agoशाहरुख-फिलिप्स को रिलीज कर सकती है GT, IPL ऑक्शन से पहले आया अपडेट
1 hr agoवैभव का तूफान रोकने के लिए NZ ने बनाया प्लान, कप्तान सैंटनर ने दी चेतावनी
3 hrs agoपहले T20I में भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? NZ में रिकॉर्ड बढ़ा रहा टेंशन
5 hrs agoकब और कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoटीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
7 hrs agoशेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत का रिकॉर्ड टूट गया
14 hrs agoपहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
14 hrs agoतीसरे टी-20 में भारत ने 92 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
15 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के पास ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का मौका
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines