ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें साझा की हैं. ग्रीन ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर एमिली रेडवुड के साथ शादी रचाई है. सोशल मीडिया के अलावा क्रिकेट जगत से उन्हें बधाई भी मिल रही है.ग्रीन ने एमिली रेडवुड को 5 सालों तक डेट किया और आखिरकार उन्होंने शादी रचा ली. फरवरी 2025 में ग्रीन ने रेडवुड के साथ सगाई की थी.
ग्रीन ने रचाई शादी
सगाई के लगभग 18 महीने बाद ग्रीन और रेडवुड शादी के बंधन में बंध गए थे. दोनों ने अपनी जिंदगी की नई शुरूआत कर ली है. शादी का ये आयोजन पर्थ के करीब स्थित कोट्सलो के सिविक सेंटर ग्राउंड्स में किया गया.
एमिली एक पेशेवर डाइटिशियन और फिटनेस एक्सपर्ट हैं. इसके अलावा वह कर्टिन यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन और हेल्थ में पीएचडी कर रही हैं. वह पर्थ की ही रहने वाली हैं.
ग्रीन और एमिली तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिख रहे हैं. तस्वीरों में ग्रीन ब्लैक सूट पहनकर काफी हैंडसम दिख रहे हैं. वहीं, उनकी पत्नी एमिली व्हाइट गाउन में बला की खूबसूरत दिख रही हैं. दोनों शादी के दौरान काफी खुश नजर आए और एक दूसरे पर प्यार भी लुटाया.
शादी की रस्में पूरी होने के बाद दोनों पर फुल की बारिश की गई. उस्मान ख्वाजा की पत्नी राचेल और महिला क्रिकेटर अलाना किंग समेत कई जानी मानी हंस्तियों ने दोनों को बधाई भी दी है.
ये भी पढ़ें: वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका का स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर, टीम की बढ़ गई मुश्किलें
बांग्लादेश के खिलाफ ग्रीन का शानदार प्रदर्शन
पिछले ही महीने कैमरून ग्रीन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता था और ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की थी. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में डार्विन के मैदान पर 192 गेंदों में शतक पूरा किया था और इस मैदान पर शतक लगाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी बने थे. इससे पहले इस मैदान पर स्टीव वॉ ने साल 2003 में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी, वहीं डैरेन लेहमैन ने बांग्लादेश के खिलाफ ही 110 रनों की पारी खेली थी.
ग्रीन का शानदार करियर
27 साल के ग्रीन अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 39 टेस्ट मैच में 1920 रन बनाने के अलावा 39 विकेट हासिल कर चुके हैं. टेस्ट में उन्होंने 3 शतक भी जमाए हैं. वहीं 37 वनडे मैच में उन्होंने 946 रन बनाने के अलावा 21 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने वनडे में भी एक शतक लगाया है. वहीं, टी-20 में उन्होंने 28 मैच में 638 रन बनाने के अलावा 14 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
ये भी पढ़ें: 6 गेंदों में चाहिए थे 17 रन, फिर गुडाकेश मोती ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस को दिलाया प्लेऑफ का टिकट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines