6 गेंदों में चाहिए थे 17 रन, फिर गुडाकेश मोती ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस को दिलाया प्लेऑफ का टिकट
CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के 34वें मुकाबले में बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने जमैका किंग्समेन के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. इस मुकाबले में गुडाकेश मोती ने अंतिम गेंद विजयी रन बनाकर बारबाडोस को जीत के साथ-साथ प्लेऑफ का टिकट भी दिलाया.
गुडाकेश मोती ने सिर्फ 8 गेंदों पर 17 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई (PIC Credit -AI)
---विज्ञापन---
CPL 2026, Gudakesh Motie: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में रविवार को बारबाडोस ट्राइडेंट्स और जमैका किंग्समेन के बीच खेले गए मुकाबले में रोमांच आखिरी गेंद तक देखने को मिला. 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बारबाडोस की टीम ने 19 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन बना लिए थे. अब टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे, लेकिन टीम के सिर्फ दो विकेट बाकी थे और कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद नहीं था.
ऐसे मुश्किल स्थिति में वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती ने मोर्चा संभाला और बल्ले से धमाल मचाते हुए 212.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही बारबाडोस ने प्लेऑफ का टिकट भी पक्का कर लिया. बल्लेबाजी से पहले मोती ने अपनी शानदार गेंदबाजी से दो विकेट भी चटकाए थे. इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
---विज्ञापन---
बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने जमैका किंग्समेन को 2 विकेट से हराया
इस मुकाबले में बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने टॉस जीतकर जमैका किंग्समेन को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमैका की टीम ने 9 विकेट पर 150 रन बनाए. जमैका की ओर से माज सदाकत ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. बारबाडोस की ओर से जेकीम पोलार्ड ने 3 विकेट चटकाए, जबकि गुडाकेश मोती ने 2 विकेट झटके. इसके जवाब में उतरी बारबाडोस की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.
बारबाडोस ने सिर्फ 33 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद भी नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम ने 19 ओवर में 134 रन के स्कोर पर 8 विकेट खो दिए. इसके बाद आखिरी ओवर में 9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे गुडकोस मोती ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 8 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के के साथ 17 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. इस दौरा उनका स्ट्राइक रेट 212.50 का रहा. गुडाकेश की विस्फोटक पारी की बदौलत बारबाडोस ने 8 विकेट पर 151 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस ट्राइडेंट्स को आखिरी 6 गेंदों में 17 रन चाहिए थे और उसके पास सिर्फ दो विकेट बाकी थे. क्रीज पर गुडाकेश मोती और अल्लाह गजनफर मौजूद थे. गुडाकेश ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर पॉइंट के ऊपर से चौका जड़कर शानदार शुरुआत की. इसके बाद जमैका के गेंदबाज ओडियन स्मिथ ने लगातार दो वाइड गेंदें फेंकी. अब आखिरी पांच गेंदों में 11 रन की जरूरत थी.
मोती ने दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से एक जोरदार छक्का जड़ दिया और मुकाबला बारबाडोस की ओर मोड़ दिया. इसके बाद मोती ने एक रन लेकर गजनफर को स्ट्राइक दी. फिर गजनफर ने अगली दो गेंदों पर 3 रन बनाए. आखिरी गेंद से पहले दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर पहुंच गया. स्ट्राइक पर मौजूद मोती ने आखिरी गेंद विजयी रन बनाकर बारबाडोस को जीत दिला दी.
---विज्ञापन---
THE ATMOSPHERE AT THE CPL. 🤯
– Gudakesh Motie’s 17 runs in the final over seals the playoffs spot for Barbados. 🔥 pic.twitter.com/V5UIKD7Mp7
इस जीत के साथ ही बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने CPL 2026 के प्लेऑफ में जगह में अपनी जगह पक्की कर ली है. बारबाडोस ने 9 मैचों में 5 में जीत हासिल करते हुए अंतिम-4 में जगह बनाई है. वहीं, हार के बावजूद जमैका किंग्समेन भी प्लेऑफ में पहुंच गई है. जमैका की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही. इसी के साथ प्लेऑफ की तस्वीर अब साफ हो चुकी है. 16 सितंबर को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें बारबाडोस ट्राइडेंट्स और जमैका किंग्समेन की टीमें फिर से आमने-सामने होंगी. वहीं, 17 सितंबर को होने वाले क्वालीफायर-1 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की भिड़ंत एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स से होगी.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/6 गेंदों में चाहिए थे 17 रन, फिर गुडाकेश मोती ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस को दिलाया प्लेऑफ का टिकट
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.