हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान रॉयल्स के 2 गुमनाम सितारे, महज 60 लाख रुपये में पलट दी फ्रेंचाइजी की किस्मत, बने तुरुप का इक्का

IPL 2026 Rajasthan Royals Master Stroke: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन करते हुए क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम के लिए इस सीजन 2 ऐसे युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया है जो कि महज 30 लाख रुपये में टीम के साथ जुड़े हुए हैं. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

IPL 2026 Rajasthan Royals Master Stroke: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का शानदार सफर लगातार जारी है. टीम ने पहले 14 में से 8 मैचों में जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की और इसके बाद एलिमिनेटर के करो या मरो मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद को रौंद क्वालीफायर 2 में जगह पक्की कर ली है. इस सीजन टीम के लिए युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में टीम के टैलेंट स्काउटिंग टीम की तारीफ होनी तो बनती है. टीम ने इस सीजन के ऑक्शन में 2 ऐसे खिलाड़ियों को 30-30 लाख के प्राइज में खरीदा जो कि लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़िए- पाकिस्तान की नई सीरीज का हुआ ऐलान, WTC पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर की टीम के साथ खेलेगी 3 टेस्ट

इन 2 खिलाड़ियों ने किया कमाल का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 के इस सीजन में  राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्ले से अनकैप्ड खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचाया है तो वहीं गेंदबाजी में स्पिनर यशराज पुंजा और तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा ने महफिल लूटने का काम किया है. ये दोनों ही खिलाड़ी राजस्थान की टीम के साथ महज 30-30 लाख के प्राइज पर जुड़े हुए हैं. आईपीएल के ऑक्शन से पहले राजस्थान के टैलेंट स्काउट ने इस खिलाड़ियों को खोजा और टीम में शामिल किया. 

विज्ञापन

महज 19 साल के यशराज पुंजा ने टीम के लिए इस सीजन कमाल की गेंदबाजी करते हुए 7 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए और केवल 8.92 की इकॉनमी से रन खर्च किए. दूसरी तरफ बृजेश शर्मा की बात करें तो उन्होंने ने भी अपनी लाइन लेंथ से हर किसी को प्रभावित किया. 27 साल के बृजेश बंगाल से आते हैं और उन्होंने इस सीजन 12 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं. 

क्वालीफायर में होगी गुजरात से भिड़ंत

राजस्थान की टीम ने एलिमिनेटर के मैच में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी दी है. अब टीम का अगला टारगेट क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस को हराने का होगा. 29 मई को ये मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Mullanpur New Chandigarh) में खेला जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी पर लगेगी 50 करोड़ की बोली? दिग्गज ने किया हैरतअंगेज दावा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola