---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

पाकिस्तान की नई सीरीज का हुआ ऐलान, WTC पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर की टीम के साथ खेलेगी 3 टेस्ट

पाकिस्तान की टीम इन दिनों खराब दौर से गुजर रही है. इसी बीच टीम के लिए एक और टेस्ट सीरीज का ऐलान हो गया है. इस बार पाक टीम एक ऐसी टीम के सामने खेलने उतरेगी जो WTC पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर काबिज है. आइए आपको भी बताते हैं कौन सी टीम है ये और सीरीज का शेड्यूल क्या रहेगा.

---खबर नीचे जारी है---

WI vs PAK: पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में बांग्लादेश का दौरा किया था जहां टीम को 2 मैचों में की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इससे पूरे क्रिकेट जगत में पाक क्रिकेट टीम की फजीहत हो रही है. टीम अब ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है. इसी बीच पाकिस्तानी की टीम के लिए अब एक और दौरे का ऐलान हो गया है. पाकिस्तान रेड बॉल सीरीज के लिए एक ऐसे देश में खेलने के लिए जाएगी जो कि मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है.

ये भी पढ़िए- GT vs RR Qualifier 2: गुजरात के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा सुरेश रैना का रिकॉर्ड, 25 गेंदों में बनाने होंगे इतने रन

---खबर नीचे जारी है---

पाक टीम करेगी वेस्ट इंडीज का दौरा

वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड की तरफ से पाकिस्तान के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का ऐलान किया गया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ही सबसे फिसड्डी टीमें हैं. ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा होगी. वेस्टइंडीज की टीम अपने घरेलू सीजन की आखिरी सीरीज पाकिस्तान के साथ खेलने वाली है. सीरीज की शुरुआत 25 जुलाई से होगी तो वहीं दूसरा मुकाबला 2-6 अगस्त तक खेला जाएगा.

पाकिस्तान के वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल
मैच तारीख वेन्यू
पहला टेस्ट 25-29 जुलाई ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी, त्रिनिदाद एंड टोबैगो
दूसरा टेस्ट 2-6 अगस्त क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद एंड टोबैगो

वेस्टइंडीज के होम सीजन का हुआ ऐलान

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने से पहले वेस्टइंडीज की टीम श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के साथ सीरीज खेलेगी. ये दोनों ही टीमें वेस्टइंडीज का दौरा करेंगी. श्रीलंका के साथ टीम पहले 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी तो वहीं इसके बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे की शुरुआत 3 जून से होगी तो वहीं दौरे का आखिरी मुकाबला 3-7 जुलाई तक खेला जाएगा. 

---खबर नीचे जारी है---
श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल
मैच तारीख वेन्यू
पहला वनडे 3 जून सबीना पार्क, जमैका
दूसरा वनडे 6 जून सबीना पार्क, जमैका
तीसरा वनडे 8 जून सबीना पार्क, जमैका
पहला टी20 इंटरनेशनल 11 जून सबीना पार्क, जमैका
दूसरा टी20 इंटरनेशनल 13 जून सबीना पार्क, जमैका
तीसरा टी20 इंटरनेशनल 14 जून सबीना पार्क, जमैका
पहला टेस्ट 25-29 जून सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ और बारबुडा
दूसरा टेस्ट 3-7 जुलाई सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ और बारबुडा

इसके बाद ब्लैक कैप्स यानी न्यूजीलैंड की टीम कैरेबियाई दौरे पर पहुंचेगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. 11 जुलाई को सीरीज की शुरुआत होगी तो वहीं 21 जुलाई को आखिरी वनडे मुकाबला खेला जाएगा. 

ये भी पढ़िए- GT vs RR: बिना Qualifier 2 खेले फाइनल में पहुंच सकती है गुजरात टाइटंस, इस समीकरण ने उड़ाए राजस्थान के होश!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 28, 2026 06:04 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola