ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी पर लगेगी 50 करोड़ की बोली? दिग्गज ने किया हैरतअंगेज दावा

Vaibhav Sooryavanshi in IPL Auction: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी झमाझम रनों का अंबार लगा रहे हैं. उन्होंने एलिमिनेटर मैच में तूफानी पारी खेली खुद को बड़े मैच खिलाड़ी भी साबित कर दिया है. ऐसे में अगर वो ऑक्शन में उतरते हैं तो उनके लिए 50 करोड़ की बोली भी लग सकती है. भारत के पूर्व क्रिकेटर ने ये दावा किया है.

jacket - 2026-05-28T185241.433

Vaibhav Sooryavanshi in IPL Auction: आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरज रहा है. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक से बड़े एक दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई की है. इस सीजन को टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सनराइजर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. राजस्थान की टीम ने उनको साल 2025 के ऑक्शन में 1.10 करोड़ के प्राइज में खरीदा था. उनके इस टैलेंट को देख फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज तो नहीं करेगी लेकिन अगर वो ऑक्शन में उतरते हैं तो सभी टीमें उनके लिए करोड़ों का दांव खेल सकती हैं. क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने उनको लेकर एक बड़ी प्रेडिक्शन की है. 

विज्ञापन

वैभव पर लगेगी 50 करोड़ की बोली?

आकाश चोपड़ा ने वैभव की पारी के बाद उनको लेकर बात करते हुए कहा, “वैभव अगर आईपीएल के ऑक्शन टेबल पर उतरे तो वो कितने में बिकेंगे. राजस्थान की टीम वैसे तो उन्हें रिलीज नहीं करेगी और उनका ऑक्शन में आने का कोई चांस नहीं है लेकिन अगर ऐसा हो जाता है तो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं, इसमें कोई शतक नहीं है.”

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा आगे कहते हैं, “आईपीएल के ऑक्शन में ऋषभ पंत 27 करोड़ में बिके थे तो वहीं ये 30 करोड़ में जाएंगे. उनके लिए टीमें 30 करोड़ तो साइड कर के रखेंगी. वैभव पर 30, 32, 33 करोड़ भी मिल सकते हैं… मुझे नहीं पता. अगर पर्स 200 करोड़ का रहा तो शायद 50 करोड़ भी मिल जाए.”

वैभव सूर्यवंशी का जमकर गरज रहा बल्ला

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन लगातार बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 15 मैचों में 45 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 680 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242 से भी ज्यादा का रहा है. वो इस सीजन अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं जो कि एक आईपीएल सीजन में किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा हैं. एलिमिनेटर में खेली गई उनकी पारी को सालों तक याद किया जाएगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ