ENG vs NZ: लाइव मैच में हुआ बड़ा ‘हादसा’! न्यूजीलैंड को अचानक बदलनी पड़ गई अपनी प्लेइंग 11

Blair Tickner Ruled Out 3rd ODI: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दौरान एक खतरनाक हादसा हुआ. न्यूजीलैंड का खिलाड़ी बाउंसर से चोटिल हो गया और इसी कारण उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा. बीच मैच प्लेइंग 11 में बदलाव हो गया.

Blair Tickner Ruled Out 3rd ODI

ब्लेयर टिकनर हुए बाहर (Image: Twitter/X)

Blair Tickner Ruled Out 3rd ODI: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है, जिसका तीसरा मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है. सीरीज के इस आखिरी मैच में न्यूजीलैंड टीम का एक खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल हो गया. टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के सिर पर गेंद लगी. इसी हादसे के कारण वह मैच से बाहर हो गए. इसी वजह मैच के दौरान प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव हुआ. उनकी जगह जैक्स फाउल्क्स को टीम में जगह दी गई है.

विज्ञापन

चोटिल हुए ब्लेयर टिकनर

न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज ब्लेयर टिकनर दूसरे दिन बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी बीच पहली पारी के 115वें ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की तीखी बाउंसर टिकनर के हेलमेट पर जा लगी. गेंद लगने के बाद मैदान में न्यूजीलैंड की मेडिकल टीम आई और कन्कशन टेस्ट हुआ. उस समय टिकनर ने बल्लेबाजी जारी रखी. कीवी टीम 438 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी, तो ब्लेयर टिकनर गेंदबाजी करने आए. हालांकि, टी ब्रेक के दौरान टिकनर का सिर चकराने लगा और उनकी हालत बिगड़ गई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी! आयरलैंड से हार के बाद हो सकते हैं बड़े बदलाव, चमकेगी वैभव सूर्यवंशी की किस्मत?

प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव

न्यूजीलैंड टीम मैनेजेंट में उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया. मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट से बात हुई और उन्होंने लाइक-फोर-लाइक रिप्लेसमेंट के रूप में जैक्स फाउल्क्स को टीम में शामिल करने की अनुमति दी. आधिकारिक रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर पर गेंद लगने के बाद कन्कशन के चलते ब्लेयर टिकनर मैच से बाहर हो गए हैं. इस बदलाव का असर कीवी टीम पर पड़ सकता है.

विज्ञापन

मजबूत स्थिति में इंग्लैंड टीम

तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 438 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और एमिलियो गे शून्य पर आउट हो गए. हालांकि, बेन डकेट ने पारी को संभाला. उन्होंने 99 गेंदों में 113 रन की पारी खेली. दूसरे दिन के समापन पर इंग्लैंड ने 45 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए. जैकब बेथेल नाबाद 74 रन और जो रूट नाबाद 21 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों न्यूजीलैंड की बढ़त को कम करने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ