टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी! आयरलैंड से हार के बाद हो सकते हैं बड़े बदलाव, चमकेगी वैभव सूर्यवंशी की किस्मत?
Possible Changes in Team India Playing 11: आयरलैंड ने पहले T20I में भारतीय टीम को पराजित किया. टीम इंडिया की यह क्रिकेट इतिहास में आयरलैंड के खिलाफ पहली हार है. निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे बदलाव! (Image: AI Generated)
---विज्ञापन---
Possible Changes in Team India Playing 11: भारत के आयरलैंड दौरे की शुरुआत काफी निराशाजनक रही. बेलफास्ट में हुए पहले T20I मैच में टीम इंडिया को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर के कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत खराब अंदाज में हुई. आयरलैंड ने क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत को T20I मैच में हराया. इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव लगभग तय माने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कौन से 3 बदलाव हो सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
वैभव सूर्यवंशी को फैंस पहले T20I में डेब्यू करते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया. संजू पहले मैच में फ्लॉप रहे और मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए. अब उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिल सकती है.
वॉशिंगटन सुंदर को जब आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया, तो फैंस हैरान थे. सुंदर बल्ले और गेंद, दोनों से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. अब उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका दिया जा सकता है. वो इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और इंडिया A के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था.
प्रसिद्ध कृष्णा के लिए आयरलैंड के खिलाफ पहला T20I मैच भूलने लायक रहा. प्रसिद्ध ने 4 ओवरों में 57 रन लुटाए. उन्हें बाहर करके अब प्रिंस यादव को टीम में लाया जा सकता है. LSG के लिए इस स्टार गेंदबाज ने IPL 2026 में शानदार गेंदबाजी की थी. अब उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है. श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर दूसरे T20I में तीन खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दे सकते हैं.