'यकीन नहीं हो रहा...', वैभव सूर्यवंशी के बाहर बैठने पर भड़का दिग्गज, टीम इंडिया की हार के बाद पोस्ट वायरल!

Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद लगाई जा रही थी. हालांकि, सूर्यवंशी के लिए जगह नहीं बन पाई. दिग्गज का इस पर गुस्सा फूटा. भारत की हार के बाद उनकी यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव के बाहर बैठने पर दिग्गज गुस्सा! (Image: AI Generated and Twitter/X)

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में हार का सामना करना पड़ा. बेलफास्ट में हुए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद लगाई जा रही थी. सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने खूब रन बनाए हैं. इसके बावजूद आयरलैंड के खिलाफ उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं दिया गया. इसी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन भड़के हुए नजर आए. वैभव के प्लेइंग 11 से बाहर बैठने पर उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था.

विज्ञापन

‘यकीन नहीं हो रहा कि वैभव बाहर हैं…’

टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ ‘शर्मनाक’ हार के बाद माइकल वॉन का X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. वॉन ने इसी बीच टीम इंडिया के सिलेक्शन पर सवाल खड़े किए. उन्होंने वैभव को मौजूदा समय में दुनिया का सबसे बेस्ट T20 बल्लेबाज बताया और उनके प्लेइंग 11 में नहीं होने पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि भारत ने वैभव सूर्यवंशी को नहीं चुना. वो इस समय दुनिया के बेस्ट T20 बल्लेबाज हैं.’

विज्ञापन

आप नीचे उनका यह पोस्ट देख सकते हैं:

माइकल वॉन ने भारत-आयरलैंड के बीच मैच शुरू होने से पहले यह पोस्ट डाला था. हालांकि, यह टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ पहली हार के बाद वायरल हो रहा है. फैंस माइकल की बात से एकदम सहमत नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

आयरलैंड ने 34 रन से भारत को हराया

बेलफास्ट में हुए पहले T20I मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की. कप्तान लोर्कन टकर के अर्धशतक और गैरेथ डेलेनी की 49 रनों की पारी के दम पर आयरलैंड ने 20 ओवरों में 182 रन बना डाले. 2026 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए लक्ष्य आसान माना आ रहा था.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 50 रन की पारी खेली. शिवम दुबे ने 25 रन बनाए. संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. आयरलैंड ने 18.5 ओवर में टीम इंडिया को ऑलआउट कर दिया और 34 रन से मैच जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ