Team India: श्रीलंका के खिलाफ होने वाले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारी को और तेज कर दिया है. हालांकि फिलहाल टीम इंजरी के कारण बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रही है. ऐसे में टीम इंडिया को इस दौरान 3 बड़ी खुशखबरी मिली है. टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. इसी के साथ इन खिलाड़ियों के कमबैक की डेट भी सामने आ गई है.
टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी
टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ट में नंबर 3 पर खेलने वाले साई सुदर्शन ने भी अब अपनी फिटनेस दोबारा हासिल करने का प्रयास शुरू कर दिया है. हैमस्ट्रिंग इंजरी से उभर रहे सुदर्शन अगले हफ्ते से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बल्लेबाजी करना भी शुरू कर सकते हैं. सुदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी हुई है. लंबे समय से गर्दन की समस्या से जूझ रहे कप्तान शुभमन गिल के लिए अब बीसीसीआई स्पेशलिस्ट डॉक्टर से सलाह ले रहा है. लंबे समय से गिल इस समस्या का शिकार रहे हैं. ऐसे में बीसीसीआई अब उनकी इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म करना चाहेगी. जिससे आने वाली अहम सीरीज में कप्तान गिल गर्दन की चोट के कारण कोई भी मुकाबला मिस नहीं करें.
ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट पर छलके अजिंक्य रहाणे के आंसू! 15 साल के करियर का अंत कर दिया भावुक मैसेज
जसप्रीत बुमराह हैं टीम के लिए बेहद अहम
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान घुटने में सूजन की समस्या हुई थी. फिलहाल इस समस्या से बुमराह उबर रहे हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम का मानना है कि बुमराह 15 अगस्त से पहले पूरी तरह से फिट हो सकते हैं. टीम धीरे-धीरे उनका वर्कलोड बढ़ाना चाहेगी. बुमराह भी फिलहाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. बुमराह भी इसी हफ्ते से गेंदबाजी की शुरुआत कर सकते हैं. जिसके बाद धीरे-धीरे उनके ओवर बढ़ाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: साल 2026 में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने लिया है संन्यास, एक ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को किया था परेशान
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
33 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
54 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines