Team India: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है. इस बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर अब बड़ी खबर आई है. इंजरी के कारण पहले से हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 के बाद मैदान पर नहीं नजर आए हैं. इस बीच हार्दिक की इंजरी और भी गंभीर हो गई है. जिसके कारण ही वो अब अगले 6 महीने भी मैदान पर नहीं नजर आने वाले हैं. आईपीएल 2027 के दौरान वो अब खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
हार्दिक पांड्या को लेकर आई बुरी खबर
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल के आखिरी में इंजर्ड हो गए थे. जिसके कारण ही वो मैदान से बाहर थे. अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में उनका कमबैक होने वाला था. लेकिन फिटनेस हासिल करते समय उन्हें दोबारा इंजरी हो गई. जिसके कारण ही वो अभी भी टीम का हिस्सा नहीं है. अब दैनिक जागरण की नई रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक की इंजरी बहुत ज्यादा गंभीर नजर आ रही है. पांड्या अब लंबे समय के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं.
स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या 3 हफ्ते के बाद ही मैदान पर दौड़ना शुरू कर पाएंगे. जिसके बाद अगले 8 हफ्ते में धीरे-धीरे उनका रनिंग लोड बढ़ाया जाएगा. फिलहाल पांड्या को फुल फिटनेस हासिल करने में लंबा समय लगने वाला है. पांड्या मौजूदा समय में पिंडली की अंदरूनी तरफ स्ट्रेस इंजरी से गुजर रहे हैं. जिसके कारण ही वो बीसीसीआई से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लंबा समय बिता रहे हैं. पांड्या जनवरी के अंत तक अपनी फिटनेस हासिल करना शुरू करेंगे. लेकिन फरवरी में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेल रही होगी. पांड्या टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है. जिसके कारण ही वो आईपीएल 2027 में ही सीधे खेलने वाले हैं.
घरेलू क्रिकेट में भी नहीं नजर आएंगे पांड्या
मैच विनर हार्दिक पांड्या सीजन में घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेलने वाले हैं. पांड्या के फिट होने तक विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी खत्म हो जाएगा. ऐसे में पांड्या को सीधे आईपीएल 2027 के बड़े चैलेंज का ही सामना करना होगा. जहां पर उन्हें अपनी पूरी मैच फिटनेस दिखानी होगी. फिलहाल बीसीसीआई पांड्या को लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहती है. जिसके कारण ही उन्हें पूरी तरह से फिट होने का समय दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हार्दिक पांड्या की जरूरत है. ऐसे में टीम उन्हें वो टूर्नामेंट दिमाग में रखकर ही पूरा समय दे रही है. फिलहाल टीम मैनेजमेंट पांड्या के रिप्लेसमेंट की तलाश में लगी हुई है. जिसके कारण ही नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे को पूरा मौका दिया जा रहा है. हालांकि वनडे फॉर्मेट में कोई भी फिलहाल खुद को साबित नहीं कर सका है. न्यूजीलैंड दौरे पर ऐसा नीतीश कुमार रेड्डी करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: ‘वैभव सीधे टीम में नहीं आ सकते…’, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया चौंकाने वाला बयान, NZ सीरीज में नहीं मिलेगा मौका?
संबंधित खबरें
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
37 mins agoहार्दिक को ट्रेड करने के लिए तैयार 3 फ्रेंचाइजी, MI जल्द कर सकती है ऐलान
1 hr agoशाहरुख-फिलिप्स को रिलीज कर सकती है GT, IPL ऑक्शन से पहले आया अपडेट
2 hrs ago'वैभव सीधे टीम में नहीं आ सकते...', कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवैभव का तूफान रोकने के लिए NZ ने बनाया प्लान, कप्तान सैंटनर ने दी चेतावनी
4 hrs agoपहले T20I में भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? NZ में रिकॉर्ड बढ़ा रहा टेंशन
6 hrs agoकब और कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoटीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
8 hrs agoशेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत का रिकॉर्ड टूट गया
15 hrs agoपहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines